featured खेल देश

भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार ने जीता कांस्य पदक

26 08 2019 manoj sarkar 19519575 भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार ने जीता कांस्य पदक

जापान की राजधानी टोक्यो में जारी पैरालंपिक खेलों में भारत दल के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार ने पुरुष एकल वर्ग के एसएल3 (SL3) मुकाबले में जापान के दाएसुके फुजिहारा को 2-0 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

मनोज के पदक जीतने से पहले भारत के प्रमोद भगत में इस इवेंट के फाइनल मुकाबले में इतिहास रचते हुए ग्रेट ब्रिटेन के डेनियल बाथेल को 2-0 से मत देकर बैडमिंटन में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। मनोज और प्रमोद भगत के पदक जीतने के बाद भारत के इस टोक्यो पैरालंपिक में कुल पदकों की संख्या 17 हो गई है।

मनोज सरकार ने इस मुकाबले में फुजिहारा को 47 मिनट में 22-20, 21-13 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किए। मनोज ने पहला गेम जीतने के लिए कुछ मेहनत करनी पड़ी और उन्हें फुजिहारा ने कड़ी चुनौती दी। लेकिन मनोज को दूसरा गेम जीतने के लिए ज्यादा मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ा।

आपको बता दें कि इससे पहले, मनोज को एसएल 3 (SL3) के सेमीफाइनल में बाथेल के हाथों हार का सामना करना पड़ा था और वह स्वर्ण पदक की दौड़ से बाहर हो गए थे।

भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में अबतक चार स्वर्ण, सात रजत और छह कांस्य पदक के साथ कुल 17 पदक अपने नाम किए हैं।

प्रधानमंत्री ने दी बधाई

पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट में लिखा मनोज सरकार के शानदार प्रदर्शन ने दिल खुश कर दिया। बैडमिंटन में प्रतिष्ठित कांस्य पदक स्वदेश लाने के लिए उन्हें बधाई। आने वाले समय के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

 

Related posts

AAP सरकार ने केन्द्र सरकार से की मेट्रो का किराया कम करने की मांग

mahesh yadav

महंगाई:  25 रुपए महंगा हुआ घरेलू रसोई गैस सिलेंडर, जानें कीमतें

Rahul

Sawan 2021: सोमवार को बंद रहेगा लखीमपुर खीरी का यह पौराणिक शिव मंदिर, जानिए वजह

Aditya Mishra