September 25, 2023 9:03 pm
featured यूपी

विश्व के कई देशों में दिखाई जायेगी अयोध्या की रामलीला

कई देशों में दिखाई जायेगी अयोध्या की रामलीला

लखनऊ। अयोध्या की रामलीला इस बार सेटालाइट चैनल द्वारा दुनिया भर के कई देशों में दिखाई जाएगी। पिछले वर्ष अयोध्या की रामलीला को 16 करोड़ से भी ज्यादा राम भक्तों ने देखा। इस बार हमें उम्मीद है कि अयोध्या की रामलीला सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। यह बातें प्रदेश के विधि एवं कानून मंत्री बृजेश पाठक ने शनिवार को लखनऊ में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कही।
बृजेश पाठक ने बताया कि अयोध्या की रामलीला अमेरिका, स्विट्जरलैंड, नेपाल, चीन, जापान, बांग्लादेश, फ्रांस, इंग्लैंड आदि देशों में दिखाई जायेगी। कमेटी की कोशिश यही रहेगी कि ज्यादा से ज्यादा भगवान् श्रीराम के भक्त इसका दूरदर्शन से लाइव प्रसारण अपने घरो में बैठकर देख पाएं।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अयोध्या की रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने कहा कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के सहयोग से पिछले वर्ष की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला बनी थी। अयोध्या में श्रीलक्ष्मण किला सरयू नदी तट के किनारे शाम 7 से रात 10 बजे तक और 6 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक रामलीला चलेगी। उन्होंने बताया कि अयोध्या की रामलीला का इस बार भव्य तरीके से सेट तैयार हो रहा है और इसके इसकी तैयारी अभी से शुरू हो गई है।

सुपरस्टार शहबाज खान ने बताया कि मैंने पिछले वर्ष रावण की भूमिका निभाई थी। इस वर्ष भी मैं अयोध्या की रामलीला में रावण की भूमिका निभा रहा हूं। मेरा मुकुट श्रीलंका से मंगाया जा रहा है। अन्य कपड़े व आभूषण भी श्रीलंका से मंगाए जा रहे हैं। इस मौके पर राकेश बेदी ने कहा कि इस वर्ष भी मैं विभिन्न भूमिकाओं में नजर आऊंगा, जैसे केवट और राजा जनक की भूमिका में। इस मौके पर कैप्टन राज माथुर ने कहा कि मैं इस बार आपको भरत की भूमिका में नजर आऊंगा।

अयोध्या की रामलीला में सांसद व भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी कई भूमिका में नजर आएंगे और भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन परशुराम की भूमिका में नजर आएंगे। जाने माने सुपरस्टार बिंदु दारा सिंह हनुमान जी की भूमिका में नजर आएंगे। असरानी जी नारद मुनि के किरदार में नजर आएंगे। रजा मुराद कुंभकरण के किरदार में नजर आएंगे। शक्ति कपूर अहिरावण के किरदार में नजर आएंगे। श्रीदेवी के साथ माँ फिल्म करने वाले जाने माने फिल्म स्टार राहुल बूछर भगवन श्री राम के किरदार में नजर आएंगे। प्रीत विहार दिल्ली की पार्षद बबिता खन्ना जी शबरी व कौशल्या की भूमिका में नजर आएंगी। शीबा खान मंदोदरी के किरदार में नजर आएंगी। अमिता नांगिया कैकयी के किरदार में नजर आएंगी। राकेश बेदी बाली के किरदार में भी नजर आएंगे।

 

Related posts

तीन तलाक पर मौर्य ने कहा, हवस मिटाने के लिये मुस्लिम बदलते हैं बीवियां

Nitin Gupta

पत्नी को तलाक कहना पति को पड़ा मंहगा

piyush shukla

कंगना ने पोस्ट शेयर कर खुद को क्यों कहा ‘हॉट संघी’, जाने पूरा मामला

Shailendra Singh