featured खेल

कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम की घोषणा, जानिए किसको मिला मौका और कौन हुआ टीम से बाहर

Screenshot 1862 कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम की घोषणा, जानिए किसको मिला मौका और कौन हुआ टीम से बाहर

हॉकी इंडिया ने कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम घोषित कर दी है। आपको बता दें कि टोक्यो ओलिंपिक में टीम की कप्तानी करने वाले मनप्रीत सिंह को एक बार फिर टीम का कप्तान बनाया गया है।

यह भी पढ़े

सोने और चांदी में गिरावट जारी, सोना 51 तो चांदी 61 हजार नीचे , जानें आज की कीमतें

हालांकि चार खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया गया है। अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश, कृष्ण बहादुर थापा ने चोट के बाद टीम में वापसी की है। टीम के डिफेंस, मिड फील्ड और फारवर्ड में अनुभव को तवज्जो दी गई है।

Screenshot 1862 कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम की घोषणा, जानिए किसको मिला मौका और कौन हुआ टीम से बाहर

 

हरमनप्रीत को मिला मौका

इस टीम से ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह बाहर किए गए हैं। उन्होंने अपनी ड्रैग फ्लिक से दुनिया भर के गोलकीपर्स को मात दी है। हालांकि, रुपिंदर को बाहर रखने की वजह उनकी चोट बताई जा रही है। वे एशिया कप से ठीक पहले चोटिल हो गए थे। जिस कारण उन्हें टूर्नामेंट भी छोड़ना पड़ा था। उनकी जगह ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह को मौका दिया गया है। हरमनप्रीत ने FIH प्रो हॉकी लीग में सबसे ज्यादा गोल दागे हैं। उन्हें टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है।

 

Hockey india

इस टीम से पहला मुकाबला

कॉमनवेल्थ गेम्स 28 जुलाई से 8 अगस्त तक बर्मिंघम में खेले जाएंगे। भारतीय टीम को पूल बी में इंग्लैंड, कनाडा, वेल्स और घाना के साथ रखा गया है। टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज 31 जुलाई को घाना के खिलाफ करेगी। 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में टीम इंडिया चौथे स्थान पर रही थी।

CWG में भारत के मैच

पहला : 31 जुलाई, भारत बनाम घाना : शाम 7:30 बजे।
दूसरा : 1 अगस्त, भारत बनाम इंग्लैंड : शाम 7:30 बजे।
तीसरा : 3 अगस्त, भारत बनाम कनाडा : शाम 7:30 बजे।
चौथ : 4 अगस्त, भारत बनाम वेल्स : शाम 7:30 बजे।

Hockey

भारतीय टीम के खिलाड़ी

गोलकीपर: पीआर श्रीजेश, कृष्ण बहादुर पाठक। डिफेंडर : वरुण कुमार, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह (उपकप्तान), अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, जरमनप्रीत सिंह। मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह (कप्तान), हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, शमशेर सिंह, आकाशदीप सिंह, नीलाकांता शर्मा। फारवर्ड : मनदीप सिंह, गुरजंट सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक।

Malaysian women hockey league

Related posts

सोने की चमक पड़ी फीकी हुआ बेहद सस्ता..

Rozy Ali

सीएम रावत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सी.आई.आई. द्वारा आयोजित उत्तर भारत वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में भाग लिया

Rani Naqvi

अखिलेश यादव के कामों पर पड़ी योगी सरकार की मार, सूबे में टूटेंगे साइकिल ट्रैक

Pradeep sharma