featured बिज़नेस

सोने की चमक पड़ी फीकी हुआ बेहद सस्ता..

gold rate सोने की चमक पड़ी फीकी हुआ बेहद सस्ता..

कोरोना महामारी का असर अब सोने पर भी पड़ने लगा है। तभी तो तेजी से महंगा हो रहा सोना अचानक रूक गया है। जिससे लोगों का राहत मिली है। सोने की चमक फीकी पड़ते ही लोग सुनारों की तरफ बढ़ने लगे हैं।

gold 2 सोने की चमक पड़ी फीकी हुआ बेहद सस्ता..
इस हफ्ते दो दिन बड़ी गिरावट के बाद सोने में मामूली तेजी आई. 10 ग्राम सोने का भाव 56000 रुपए को पार करने के बाद फिलहाल 52000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास है। घरेलू बाजारों में ऊंचाई पर जाने के बाद अब सोने के दाम गिर रहे हैं। ग्लोबल बाजारों में भी यह गिरावट देखने को मिली है।दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 11 रुपये सुधरकर 53,132 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी भी 1,554 रुपए के सुधार के साथ 68,349 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया जो पिछले कारोबारी सत्र में 66,795 रुपए प्रति किलो था।
ऊपरी स्तरों पर आई प्रॉफिट-बुकिंग के बाद सोने में गिरावट आई। अमेरिकी डॉलर में मजबूती और शेयर बाजारों में तेजी से सोने की सुरक्षित निवेश मांग घटी है। केडिया कमोडिटी के एमडी अजय केडिया ने कहा कि कोरोना की वैक्सीन लॉन्च होने की खबर से सोने-चांदी में भारी गिरावट आई है।

विशेषज्ञों की मानें तो दिवाली तक 56000-58000 रुपए प्रति दस ग्राम सोना बिक सकता है। इसी तरह से चांदी में भी 80000 रुपए तक पहुंच सकती है।सोने और चांदी की कीमतें औंधे मुंह गिरीं हैं। इनमें ताबड़तोड़ मुनाफावसूली शुरू हो गई। घरेलू सर्राफा बाजारों में भी सोने का भाव 1,228 रुपए लुढ़ककर 52,946 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, चांदी में भी जबरदस्‍त बिकवाली का दबाव देखने को मिला। चांदी 5172 रुपए टूटकर 67,584 रुपए प्रति किलो हो गई।

https://www.bharatkhabar.com/president-ram-nath-kovinds-address-to-the-country/
जिस तरह से सोने और चांदी के दामों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। आने वाले समय में इनके दाम बढ़ भी सकते हैं। इसलिए अगर आप सोना खरीदना चाहते हैं तो ये मौका आपके लिए बहुत अच्छा है।

Related posts

डोनाल्ड ट्रंप की हत्या करना चाहता था ब्रिटिश युवक

bharatkhabar

अल्मोड़ा: दो दिवसीय कार्यशाला का अयोजन, प्राकृतिक संसाधनों को बचाने पर चर्चा

pratiyush chaubey

भागलपुर में कोरोना का कहर, एक हफ्ते में हुईं इतनी मौतें  

Shailendra Singh