featured यूपी

नोएडा: आजम खान की रिहाई को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पढ़ें पूरी खबर

नोएडा: आजम खान की रिहाई को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पढ़ें पूरी खबर

नोएडा: सपा कार्यकर्ताओं ने आज सिटी मजिस्ट्रेट दफ्तर में प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने रामपुर से सांसद आजम खान की रिहाई के लिए सपाइयों ने जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही सपा कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

जानकारी के लिए आपको बता दे की रामपुर से सपा के सांसद आजम खान सीतापुर जेल में बंद थे। आजम खान पर भ्रष्टाचार और जमीन के कई मामलों की सुनवाई चल रही है। जिससे तहत उनकों जेल में रखा गया है। इसी बीच आजम खान कोरोना का शिकार हो गए। तब से उन्हे दो बार सीतापुर से लखनऊ के मेंदाता अस्पताल शिफ्ट किया जा चुका है।

आजम खान ने अपना इलाज दिल्ली से कराने की अर्जी दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने आजम को दिल्ली से इलाज करने की इजाजत दे दी है।

वहीं आज नोएडा में आज आजम खान की रिहाई के लिए सपा कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट का दफ्तर घेर लिया। सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया।

  • आजम खान की रिहाई को लेकर प्रदर्शन
  • सपाइयों ने सिटी मजिस्ट्रेट दफ्तर को घेरा
  • राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया
  • सेक्टर 19 सिटी मजिस्ट्रेट दफ्तर पर प्रदर्शन

Related posts

ऐतिहासिक फैसला, रोबोट को नागरिकता देने वाला पहला देश बना सऊदी

Breaking News

दिल्ली AIIMS का सर्वर हैक कर की 200 करोड़ की डिमांड, क्रिप्टोकरेंसी में मांगा पेमेंट

Rahul

अयोध्या में केवल राम मंदिर ही बनेगा धर्म संसद में बोले संघ प्रमुख

piyush shukla