featured दुनिया

दक्षिण कोरिया के पूर्व प्रधानमंत्री किम जोंग-पिल नहीं रहे

south korea दक्षिण कोरिया के पूर्व प्रधानमंत्री किम जोंग-पिल नहीं रहे

नई दिल्ली:  दक्षिण कोरिया के पूर्व प्रधानमंत्री किम जोंग-पिल का शनिवार की सुबह 92 साल की उमर् में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उम्र को लेकर उनकी तबियत खराब चल रही थी।  जिसकी वजह से उन्हे सियोल में सुन्चुन्यांग विश्वविद्यालय अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषिक कर दिया था। वहीं उनके एक सहयोगी ने बताया कि उनका निधन 8:15 बजे के आस-पास हुई थी।

south korea दक्षिण कोरिया के पूर्व प्रधानमंत्री किम जोंग-पिल नहीं रहे

दो बार रहे प्रधानमंत्री

आपको बता दें कि सन 1926 में किम जोंग-पिल का जन्म हुआ था। किम ने कोरिया सैन्य अकादमी से स्नातक की उपाधि ली थी और इसके बाद उन्होने सन 1961 में सैन्य विद्रोह में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। किम सन 1971 से 1975 और फिर 1998 से 2000 तक दो बार दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री बने। सन 1980 और 1990 के दशक के बीच दक्षिण कोरिया के सबसे प्रभावशाली राजनेताओं में से एक माने जाते थे किम, किम ने इस दौरान नौ पदों पर रह कर अपने देश की सेवा की।

कई पदों पर रहे कार्यरत

प्रधानमंत्री होने से पहले, किम ने 1961 से 1963 तक कोरियाई केंद्रीय खुफिया एजेंसी (केसीआईए) के पहले संस्थापक-प्रमुख के रूप में कार्य किया था। उन्होंने राष्ट्रीय असेंबली के सदस्य के रूप में पांच पद भी दिए थे। 2004 में, उन्होंने नेशनल असेंबली सीट के लिए असफल चुनाव लड़ने के बाद सक्रिय राजनीति छोड़ दी।

Related posts

SC में सरकार का हलफनामा मौत की सजा के लिए इंजेक्शन अमानवीय, फांसी बेहतर

Rani Naqvi

तीन राज्यों में सत्ता बनाने के लिए मायावती को लुभा रही कांग्रेस

Rani Naqvi

खुलासा: अस्पताल के नाम पर राम रहीम करता था मानव अंगों की तस्करी

Pradeep sharma