featured धर्म

Somvati Amavasya 2023: 20 फरवरी को फाल्गुन अमावस्या, जानें तिथि, मुहूर्त और शुभ योग

03 02 2023 omvati amavasya 2023 date and importance 23317862 Somvati Amavasya 2023: 20 फरवरी को फाल्गुन अमावस्या, जानें तिथि, मुहूर्त और शुभ योग

Somvati Amavasya 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार हर माह के कृष्ण पक्ष के आखिरी दिन अमावस्या तिथि होती है। इस साल फाल्गुन माह की अमावस्या 20 फरवरी 2023 सोमवार को है। इसलिए इस अमावस्या होने से ये सोमवती अमावस्या कहलाएगी।

ये भी पढ़ें :-

12 फरवरी 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

इस दिन स्नान-दान करने से पितृ दोष, कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है और पूर्वजों की कृपा से परिवार में खुशहाली आती है। आइए जानते हैं साल की पहली सोमवती अमावस्या का मुहूर्त, शुभ योग और इस दिन के नियम.

सोमवती अमावस्या 2023 मुहूर्त

  • फाल्गुन सोमवती अमावस्या तिथि शुरू – 19 फरवरी 2023, शाम 04.18
  • फाल्गुन अमावस्या तिथि समाप्त – 20 फरवरी 2023, दोपहर 12.35
  • स्नान- दान मुहूर्त – सुबह 07.00 – सुबह 08.25 (20 फरवरी 2023)
  • पूजा मुहूर्त – सुबह 09.50 – सुबह 11.15 (20 फरवरी 2023)

सोमवती अमावस्या 2023 शुभ योग

  • 20 फरवरी 2023, सुबह 11.03 – 21 फरवरी 2023, सुबह 06.57

सोमवती अमावस्या पर करें ये काम

  • फाल्गुन माह की सोमवती अमावस्या के दिन शुभ मुहूर्त में स्नान के बाद पूर्वजों के निमित्त श्राद्ध कर्म करें। उसके बाद 5 माला गायत्री मंत्र का जाप करें।
  • मान्यता है 5 माला गायत्री मंत्र का जाप करने से हर तरह के संकट का नाश होता है. जीवन में सुख का वास होगा और धन की वर्षा होती है.
  • सोमवती अमावस्या के दिन दूध, दही, शहद, घी, गंगाजल, शक्कर से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें। ऊं नम: शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें।
  • ऐसा करने से चंद्रमा मजबूत होता है। फिर चांदी से निर्मित नाग-नागिन की पूजा करें। सफेद पुष्प के साथ इसे बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। मान्यता है इससे कालसर्प दोष से राहत मिलती है।
  • सोमवती अमावस्या के दिन पीपल पर कच्चा सूत 108 बार लपेटते हुए परिक्रमा करें।
  • 5 तरह के फल भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को अर्पित करें। बाद में इन्हें कन्याओं को दान कर दें।

Related posts

26 अक्टूबर का पंचांग : हनुमान जी की पूजा का बन रहा है विशेष योग, जानें आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Neetu Rajbhar

भाजपा का बूथ विजय अभियान स्थगित

Shailendra Singh

SC ने खालिदा की जमानत पर लगाई रोक, हाईकोर्ट के फैसले को किया खारिज

lucknow bureua