featured धर्म

12 फरवरी 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

aaj-ka-rashifal-

Aaj Ka Rashifal: 12 फरवरी 2023 को रविवार है। रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से सूर्यदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। तो आइए जानते हैं आज का राशिफल

मेष
आज का दिन नई सौगात लेकर आएगा। आप आने वाले दिनों की प्लानिंग करेंगे। आज मेहनत आपको पॉज़िटिव रिज़ल्टस दिलाएगी। बिजनेस में अच्छा धन लाभ होगा। किस्मत आपके साथ रहेगी।

वृषभ
आज आप अपने निर्णयों पर दृढ़ रहें और दूसरों के विचारों से प्रभावित ना हों। अच्छा होगा कि आप अपने ही विचारों को सुने। किसी भी व्यक्ति को अपने ऊपर उसके विचार थोपने ना दें। नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं।

मिथुन
किसी ऊँचे और ख़ास इंसान से मिलते समय घबराएँ नहीं और आत्मविश्वास बनाए रखें। सेहत का ध्यान रखें। निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें।

कर्क
कर्क राशि वाले लोग आज जीवनसाथी के साथ विदेश यात्रा का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के संगीतकार या वेब डिजाइनर्स के करियर में आज राजयोग की स्थिति बन रही है। कार्य के लिए आपको एक्स्ट्रा दौड़-भाग करनी पड़ सकती है।

सिंह
आज जल्दबाजी न करें। किसी विवाद से बचें। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजमर्रा की समस्याएं आसानी से सुलझ सकती हैं। आज फालतू खर्च होगा। आपका शत्रु भय रहेगा। आपका धनार्जन होगा।

कन्या
तनाव को नज़रअंदाज़ न करें। यह तम्बाकू और शराब की ही तरह ख़तरनाक महामारी है, जो तेज़ी से पाँव पसार रही है। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। आपके प्रिय का मूड आज कुछ उखड़ा-उखड़ा हो सकता है।

तुला
आज आपके बिजनेस में तरक्की होगी। नया कार्य करने के लिए दिन शुभ है। आज का दिन धन लाभ देने वाला होगा। आज प्रॉपर्टी खरीदने के लिए दिन अच्छा है। अविवाहितों को आज विवाह का प्रस्ताव मिलेगा।

वृश्चिक
आज अचानक से धन लाभ होने के योग है जिस से धन की तंगी दूर होगी। पारिवारिक सदस्य भी सहयोग व समर्थ देंगे। बुरे लोगों से दूर रहने की कोशिश करें। परिवार वालों की मांगों को पूरा करने में पूरा दिन और धन खर्च होगा।

धनु
अनचाहे ख़यालों को दिमाग़ पर कब्ज़ा न करने दें। शांत और तनाव-रहित रहने की कोशिश करें, इससे आपकी मानसिक दृढ़ता बढ़ेगी। अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा। दफ़्तर के तनाव को घर में न लाएँ।

मकर
आज अपने सामने आयी चुनौतियों का समाधान आसानी से खोज लेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग न मिलने के कारण आपका काम लटक सकता है। किसी नए काम को करने से पहले बडों की सलाह लें, फायदा होगा।

कुंभ
आज सोचे हुए काम भी समय पर पूरे होंगे। बिजनेस, प्यार और परिवार के बारे में आपको कुछ बातें पता चलेंगी, जो आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी। परिवार में किसी बच्चे की सेहत को चिकित्सकीय देखभाल की जरूरत पड़ सकती है।

मीन
अपना तनाव दूर करने के लिए परिवार वालों की मदद लें। उनकी सहयता को खुले दिल से स्वीकारें। अपनी भावनाओं को दबाएँ और छुपाएँ नहीं। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है।

Aaj Ka Panchang: आज 12 फरवरी 2023 रविवार का दिन है। माघ मास की शुक्ल पक्ष पूर्णिमा 11:58 PM तक उसके बाद प्रतिपदा है । सूर्य – मकर राशि में प्रवेश योग-सौभाग्य, करण -बव और बालव है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 5 फरवरी का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि-पूर्णिमा 11:58 PM तक उसके बाद प्रतिपदा
  • नक्षत्र-पुष्य 12:13 PM तक उसके बाद अश्लेशा
  • करण-बव और बालव
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग–सौभाग्य
  • वार-रविवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-7:9 AM
  • सूर्यास्त–6:12 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 5:57 PM ,12फरवरी
  • चन्द्रास्त-7:35 AM ,13 फरवरी
  • राहु काल -04:49 PM से 06:12 PM तक

Related posts

पाकिस्तानः नवाज शरीफ को 10 बेटी को 7 साल की सजा

mahesh yadav

2022 तक खत्म हो जाएगा देश से आतंकवाद और नक्सलवाद बोले गृहमंत्री राजनाथ सिंह

piyush shukla

Mughal Garden 2022: 12 फरवरी से जनता के लिए खुल रहा है राष्ट्रपति भवन का मुगल गार्डन, जानिए इस साल क्या है खास

Neetu Rajbhar