featured यूपी

भाजपा का बूथ विजय अभियान स्थगित

भाजपा का बूथ विजय अभियान स्थगित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद तीन दिन के राजकीय शोक घोषित होने के कारण भाजपा का बूथ विजय अभियान स्थगित कर दिया गया। भाजपा के बूथ विजय अभियान की शुरूआत सोमवार को ग्रेटर नोएडा से होनी थी। बूथ विजय अभियान का शुभारम्भ कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल को रहना था।

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर में इसी कार्यक्रम में रहना था। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को प्रयागराज और डा. दिनेश शर्मा को लखनऊ में रहना था। इस कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेशभर के 27700 बूथ प्रमुखों को वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से संबोधित करने वाले थे।

Related posts

कानपुर के मुरली बाबू ने भी बनाई फोर्ब्स की लिस्ट में जगह, 100 अमीरों में हुए शामिल

Rani Naqvi

पाकिस्तान के लाहौर में बम धमाका, 15 लोगों की मौत, 25 से अधिक घायल

Rahul srivastava

सपा सुप्रीमों के संसदीय क्षेत्र में डीएम की तानाशाही

piyush shukla