Breaking News featured भारत खबर विशेष यूपी

तो क्या अब राजनीति की पिच पर फ्री-हैंड खेलेंगे पूर्व राज्यपाल राम नाईक

ramnaik तो क्या अब राजनीति की पिच पर फ्री-हैंड खेलेंगे पूर्व राज्यपाल राम नाईक

मुंबई। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर हाल ही में अपना कार्यकाल पूरा करने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता राम नाइक अब सक्रिय राजनीति में लौटने की तैयारी कर रहे हैं। वह अपने गृह नगर मुंबई में मंगलवार को भगवा दल की प्राथमिक सदस्यता लेंगे। सूत्रों ने सोमवार को बताया कि 85 साल के नाइक मुंबई में भाजपा के दफ्तर में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करेंगे।

पूर्व केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री तीन बार मुंबई उत्तर सीट से लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। उन्हें 2004 में बॉलीवुड अभिनेता गोविंद ने कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर शिकस्त दी थी।

इसके बाद 2009 में कांग्रेस के संजय निरूपम ने उन्हें हराया था। उन्होंने 2014 में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया था। बाद में उन्हें उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।

Related posts

मासिक पंचांग: जानिए जुलाई महीने में आपके लिए क्या है खास, ये हैं शुभ दिन

Aditya Mishra

लखनऊ मेयर ने किया वैक्‍सीनेशन केंद्रों का निरीक्षण, लोगों से की अहम अपील

Shailendra Singh

क्या आज रात मोदी के मुरीद ट्रंप करेंगे उन्हें फोन?

shipra saxena