featured धर्म यूपी

मासिक पंचांग: जानिए जुलाई महीने में आपके लिए क्या है खास, ये हैं शुभ दिन

जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे, कैसे करें दिन की शुरुआत

जुलाई महीना कई संभावनाओं वाला है। मासिक पंचांग के माध्यम से समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर कौन से दिन होने वाले हैं खास, किसी दिन अगर ग्रह दशा सही नहीं है तो क्या करें उपाय-

श्री गणेशाय नम:

 दैनिक पंचांग

01 – जुलाई- 2021

पंचांग

मास       : आसाढ़

पक्ष        : कृष्ण

वार        : गुरुवार

तिथि   :  सप्तमी

नक्षत्र     : उत्तराभाद्रपद

करण   :  बव

पक्ष      :  कृष्ण

योग      : सौभाग्य

वार        : गुरूवार

सूर्योदय :  05:15:50

सूर्यास्त : 19:04:09

ऋतु      :  वर्षा

अभिजित :  11:42:23 – 12:37:36

राहु काल :  13:53:32 – 15:37:05

मेष राशि:  यह महीना आप के लिए कठिनाइयों से भरा रहेगा। पारिवारिक क्लेश की संभावना बनी रहेगी। शारीरिक कष्ट के योग बने रहेंगे। 18 तारीख के बाद किसी उच्च अधिकारी से या किसी श्रेष्ठ व्यक्ति से मुलाकात की संभावना का योग बन रहा है, जिससे मिलने के बाद धन प्राप्ति के नये मार्ग खुलेंगे।

18, 21, 24, 27, 28, 31 यह तारीख आपके लिए शुभ कारक होगी।

10, 12, 15, व 17 इन दिनों में कोई ऐसा कार्य ना करें जिससे पछतावा हो।

वृष राशि: यह महीना आप के लिये शुभकारी रहेगा। समाज मे प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार के नये मार्ग खुलेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। सन्तान प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

11, 13, 15, 17, 22 ये दिन महत्वपूर्ण रहेंगे।

3 ,7, 12, 16, 19 इन दिनों में किसी कागज पर दस्तखत ना करें।

मिथुन राशि: यह महीना आप के लिये सामान्य रहेगा। जहां एक ओर पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी, वहीं दूसरी ओर बच्चों के स्वस्थ के प्रति चिन्ता का योग बना रहेगा। इस महीने किसी अपरिचित व्यक्ति से मित्रता ना करें वरना धन हानि हो सकती है। भगवान हनुमान जी पर 11 लड्डू मंगलवार को अर्पण करें।

9, 10, 13, 22, 26 ये दिन महत्वपूर्ण रहेंगे।

2, 5, 7, 11,  16 इन दिनों में थोड़ा तनाव हो सकता है।

कर्क राशि: यह महीना आप के लिये मिश्रित फलों वाला रहेगा। आप इस महीने में पूर्व से जो योजना बना रहे हैं उस में आप को सफलता तो मिलेगी परंतु आप का कोई परिचित व्यक्ति आप को धोखा दे सकता है। किसी विशेष कागज पर दस्तखत करने से पूर्व किसी बुद्धिजीवी व्यक्ति से परामर्श जरुर लें।

2, 7, 19, 24, 27, 30 ये दिन आप के लिए खास रहेंगे।

15, 22, 26 ये दिन तनावपूर्ण रह सकते हैं।

माथे पर दही या दूध का तिलक लगा कर ही घर से निकलें।

सिंह राशि: यह महीना बहुत संघर्ष से भरा रहेगा। मेहनत बहुत अधिक रहेगी पर लाभ बहुत कम रहेगा। किसी उच्च अधिकारी से मन मुटाव का योग बन रहा है। इस महीने मकान में कोई काम ना करवायें। वरना शारीरिक कष्ट हो सकता है। भगवान शिव पर तिल वा शक्कर मिश्रित जल चढ़ाने से कुछ राहत मिल सकते है।

1, 5, 11, 22, 26 ये दिन खास रहेंगे।

3, 13, 23, 31 ये दिन तनावपूर्ण रह सकते हैं।

कन्या राशि: यह महीना बहुत ही खास है। इस महीने में काफी समय से बन रही योजना में सफलता प्राप्त होगी। घर में कोई शुभ समाचार मिलेगा। धर्म वा भक्ति का वातावरण बना रहेगा।

2, 4, 7, 9, 13, 15, 22, 24 ये दिन खास रहेंगे।

5, 1,1 19 ये दिन शुभ नहीं है।

मां दुर्गा का पूजन शुभकारी रहेगा।

तुला राशि: यह महीना आप के लिये बहुत उत्तम फलों वाला रहेगा। इस महीने में आप की मुलाकात आप के किसी पुराने मित्र से होगी। उस मित्र के साथ आप कोई योजना बना सकते हैं। जो आप के लिये बहुत लाभकारी सिद्ध होगी। अपनी बेटी वा बहन का आप सम्मान करें। मां दुर्गा का अर्चन आप के लिये कल्याणकारी सिद्ध होगा

15, 17, 19, 26 ये दिन शुभकारी रहेंगे

3, 7, 11 को कोई कार्य आरंभ ना करें।

वृश्चिक राशि: यह महीना आप के लिये सामान्य रहेगा। इस महीने आप कोई नया कार्य प्रारंभ ना करें। इस महीने अगर आप बिजनेस करते हैं तो किसी नये पार्टनर को अपने बिजनेस में सम्मिलित ना करें। 15 के बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। भगवान भैरव जी का पूजन आपके लिए शुभकारी सिद्ध होगा।

2, 5, 8, 9, 11, 13 ये दिन शुभ रहेंगे

3, 6, 12 ये दिन तनाव से युक्त रहेंगे

धनु राशि: आप के लिए यह महीना सामान्य रहेगा। महीने भर संघर्ष का योग है ।इस माह में व्यर्थ के खर्चे बढ़ेंगे। स्वास्थ का ध्यान दें कोई बड़ी महामारी लगने के योग बन रहे है। भाई के स्वास्थ की चिन्ता हो सकती है। 16 के बाद कुछ राहत की सम्भावना है।

16, 18, 22, 30 ये दिन खास रहेंगे।

2, 3, 6, 8, 11, 15 ये दिन तनावपूर्ण रहेंगे

दुर्गा जी को शुक्रवार को केसर युक्त खीर का भोग लगाये

मकर राशि: यह महीना आप के लिये सामान्य रहेगा। मानसिक तनाव के कारण शारीरिक कष्ट का योग है। मेहनत बहुत अधिक करने के बाद भी सामाजिक यश की प्राप्ति बहुत कम होंगी। अतः किसी भी ब्यक्ति को धन उधार में ना दें वरना वापस मिलने की संभावना बहुत कम रहेगी। भगवान शनि देव पर शानिवार को दीपक जलाने से कुछ लाभ प्राप्त होगा।

11, 13, 15, 17, 22, 25, 30 ये दिन शुभ रहेंगे

12, 16 सामान्य रहेंगे।

कुंभ राशि: यह महीना आप के लिये सामान्य रहेगा। बहुत से विपक्षी आपके सामने आकर के खड़े हो जाएंगे। जहां एक और पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी, वहीं दूसरी ओर अपयश का योग भी बनेगा। धन हानि हो सकती है। अतः किसी दस्तावेज में दस्तखत करने से पहले उस दस्तावेज को ध्यान से पढ़ लें।

13, 16, 26 ये दिन शुभ रहेंगे।

2, 5, 19 सामान्य रहेंगे

माथे पर चंदन का तिलक लगायें।

मीन राशि: यह महीना आप के लिए यह बहुत ही खास रहेगा। धन आगमन के नये मार्ग खुलेंगे। व्यापार में उन्नति के योग बन रहे है। किसी खास मित्र से मुलाकात होगी जो आपको किसी उच्च अधिकारी से मिलायेगा, जिससे आपके आय के साधन खुलेंगे आप को प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

भगवान ठाकुर जी के दर्शन गुरुवार को करें

2, 4, 5, 7, 13 ये दिन शुभ रहेंगे

11, 16 ये दिन तनावपूर्ण रहेंगे

Related posts

उत्तराखंड आयें तो अपनी जिम्मेदारी पर, सीएम ने खुद खोल दी आपदा प्रबंधन की पोल

mahesh yadav

अलगाववादियों का विरोध प्रदर्शन, मीरवाइज नजरबंद, यासीन मलिक को जेल

Rahul srivastava

संगम नगरी में योगी की धर्मयात्रा के क्या हैं मायने

Pradeep sharma