featured देश

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, जेपी नड्डा व प्रियंका गांधी समेत कई नेता करेंगे रैली

6b34bad62566cb2acbbbf47fad0eabf3 हिमाचल प्रदेश विधानसभा का आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, जेपी नड्डा व प्रियंका गांधी समेत कई नेता करेंगे रैली

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का चुनाव प्रचार आज थम जाएगा। वहां 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज नेता अपनी ताकत झोंक देगें।

ये भी पढ़ें :-

Jammu Kashmir: जम्मू – पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो बसों के बीच टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

वहीं, आज बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और पूर्व अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह, आज कई रैलियों को संबोधित करेंगे। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी एक प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करेंगी। उनके अलावा भी कांग्रेस के कई नेता अंतिम दिन हिमाचल में चुनाव प्रचार करेंगे।

JP Nadda on 3-day tour to Himachal Pradesh, to visit Atal Tunnel on Monday  | India News | Zee News

बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की रैली
बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हिमाचल प्रदेश में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे।

  • पहली रैली फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में सुबह सवा 11 बजे आयोजित की गई है।
  • दूसरी रैली घुमरावी विधानसभा क्षेत्र में दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर आयोजित की जाएगी।
  • तीसरी रैली दोपहर तीन बजकर पांच मिनट पर झूंडता विधानसभा क्षेत्र में आयोजित की जाएगी।

PM Modi working to end parivaarvad in politics': Amit Shah in Himachal's  Sirmaur | India News – India TV

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली
बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आज दो जनसभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

  • पहली सभा सुबह पौने 12 बजे सुलह विधानसभा क्षेत्र में होगी।
  • दूसरी जनसभा पावंटा साहिब विधानसभा में दोपहर 2 बजे आयोजित की जाएगी।

Priyanka says Cong will restore old pension scheme if voted to power in  Himachal - Hindustan Times

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की रैली
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार कर रही हैं। उनकी परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली आज दोपहर साढे 12 बजे आयोजित की जाएगी। यह रैली सिरमौर विधानसभा क्षेत्र के सतौन मैदान में आयोजित की जाएगी।

Himachal Pradesh Election: Sachin Pilot Alleges "Misgovernance, Corruption"  Against BJP In Himachal

सचिन पायलट करेंगे 4 जनसभाएं

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। आज पायलट चार जनसभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

  • पहली जनसभा सुबह करीब पौने 11 बजे कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में संबोधित करेंगे।
  • दूसरी जनसभा कांगड़ा जिले के बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर होगी।
  • तीसरी जनसभा कुल्लू जिले में दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर होगी।
  • चौथी जनसभा मंडी जिले के दरंग विधानभा क्षेत्र के नारला में होगी।

ह‍िमाचल प्रदेश में सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ बोले- यूपी से हमने माफ‍ियाओं का  राम नाम सत्‍य कर द‍िया है - CM Yogi Adityanath will address Rally in  Himachal today

सीएम योगी की 4 चुनावी रैलियां

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ आज चार चुनावी रैलियों को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

  • पहली रैली सुबह साढ़े 11 बजे कुल्लू जिले के बंजार विधानसभा क्षेत्र के सैंज मेला ग्राउंड पर आयोजित की जाएगी।
  • दूसरी रैली मंडी जिले के बाल्ह विधानसभा क्षेत्र के कंशा चौक पर दोपहर एक बजे होगी।
  • तीसरी रैली भी मंडी जिले में ही होगी। वो दोपहर एक बजकर 55 मिनट पर नचान विधानसभा क्षेत्र के धनौटू में होगी।
  • चौथी रैली ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के गगरेट में शाम तीन बजकर 50 मिनट पर आयोजित की जाएगी।

Related posts

हरियाणाःपुलिस ने 174 अभियोग दर्ज कर 285 मादक तस्करों को गिरफ्तार किया

mahesh yadav

वॉट्सऐप ने यूजर्स को दिया बड़ा झटका..

Mamta Gautam

सीरिया के लोगों के लिए रूस ने उठाया बड़ा कदम..

Mamta Gautam