दुनिया Breaking News वायरल

व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग, बढ़ाई गई सुरक्षा

White House व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग, बढ़ाई गई सुरक्षा

नई दिल्ली। अमरीकी राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी की खबर आई है। इसके बाद व्हाइट हाउस को बंद कर दिया गया। व्हाइट हाउस के बाहर देर रात हुई फायरिंग के बाद व्हाइट हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गई। व्हाइट हाउस में करीब 45 मिनट तक तालाबंद रहा। हालांकि बाद में उसे खोल दिया गया।

White House

यह फायरिंग पश्चिमी एक्जिक्यूटिव ड्राइव के करीब हुई जिसमें यूएस सीक्रेट सर्विस के एक अधिकारी ने युवक को गोली मार दी। शख्स को हथियार फेंकने को बोला गया, लेकिन उसने नजरअंदाज कर दिया और बंदूक दिखाना शुरू कर दिया। जिसके बाद उसे गोली मार दी गई जिससे वह घायल हो गया।

घटना के बाद व्हाइट हाउस की सुरक्षा के मद्देनजर हेलीकॉप्टर और पुलिस की तैनाती कर दी गई है। फिलहाल किसी भी व्हाइट हाउस के आस पास पर्यटकों के आने जाने पर रोक लगा दी गई है।

Related posts

संविदा एमपीडब्ल्यू कर्मचारियों का आंदोलन जारी, जानिए क्या है पूरा मामला

Aditya Mishra

तबरेज हत्याकांड मामले में वापस आ रहे प्रदर्शनकारियों और बहुसंख्यकों में तनाव

bharatkhabar

मायावती के चहेते अधिकारी ने लगाया आरोप, बसपा के शासनकाल में कमज़ोर किया गया एससी/एसटी एक्ट

rituraj