मुंबई। मायानगरी मुंबई में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपने ही बेटे की सुपारी देकर उसे जान से मरवा दिया। जानकारी के अनुसार मृतक ड्रग्स का काफी आदि हो गया था। वह हमेशा ड्रग्स के नशे में खोया रहता था। ड्रग्स के कारण वह अपनी मां के साथ सभी रिश्तों को भूल गया।
मृतक ने अपनी मां को ही अपनी गंदी हवस का शिकार बनाने की ठान ली। और अपने मां के साथ यौन शोषण किया। मृतक की पहचान 21 साल के रामचरण रामदास द्विवेदी के रूप में हुई है। पूरी वारदात मुंबई के पश्चिम भायंदर इलाके की है। जानकारी यह भी है कि मृतक कई महिलाओं के साथ यौन शोषण जैसी घटनाओं को अंजाम दे चुका है। ड्रग्स का आदि होने के कारण उसने अपनी मां के सामने भी नीचता की सभी हदें पार कर दी।
जिस कारण मजबूरन पीड़ित मां ने अपने ही बेटे कि 50 हजार रुपए की सुपारी देकर उसे मरवा दिया। यह घटना 20 अगस्त की है। पुलिस का कहना है कि मृतक ने कई महिलाओं का यौन शोषण किया था। इस मामले में पुलिस ने मृतक की मां के साथ तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया और रिमांड पर भेज दिया है।