featured धर्म यूपी

Savan 2021: आज से शुरू हो रहा है सावन का पवित्र महीना, जानिए महादेव को कैसे करें प्रसन्न

25 जुलाई से शुरू हो रहा है भोले की भक्ति का महीना, जानिए सावन के खास त्यौहार

लखनऊ: भोलेनाथ का सबसे प्रिय महीना सावन का होता है, जिसकी शुरुआत 25 जुलाई रविवार से हो रही है।ष यह पवित्र मास आने वाले 22 अगस्त तक रहेगा। हिंदू धार्मिक मान्यताओं में इन दिनों का बहुत ही महत्व है।

महादेव को प्रसन्न करने के लिए जरूरी है कि सच्चे मन के साथ उनकी आराधना की जाए। पूरी विधि विधान के साथ जब हम भगवान का पूजन करते हैं, तो हमें मनचाहा फल जरूर मिलता है।

महादेव को कुछ चीजें बहुत पसंद हैं जिनमें-

बेलपत्र

धतूरा

भांग

केसर

सफेद फूल

इत्र इत्यादि.

Savan 2021: आज से शुरू हो रहा है सावन का पवित्र महीना, जानिए महादेव को कैसे करें प्रसन्न

इन सब चीजों के अलावा सावन के महीने में अपनी दिनचर्या को बिलकुल साफ-सुथरी और पवित्र रखना चाहिए। सुबह जल्दी उठकर नित्य क्रियाओं को घर के भगवान का पूजन अर्चन करना चाहिए। गंगाजल से महादेव का अभिषेक करके उनका ध्यान करना चाहिए।

सावन के महीने में अगर हो सके तो रुद्राक्ष की माला जरूर धारण करें और शिव मंत्रों का जाप करते रहें। शिव चालीसा, आरती पाठ, महामृत्युंजय मंत्र का भी जाप किया जा सकता है। इसके अलावा माथे पर भभूत जरूर लगाएं। ईश्वर सच्ची भावना से प्रसन्न होते हैं, अगर आप सच्चे मन से भगवान को याद करते हैं तो जरूर आपकी मनोकामना पूरी होती है। इसके अलावा सावन के महीने में जितना हो सके सात्विक भोजन ग्रहण करें। मांस, मदिरा और किसी तरीके का नशा करने से बचें।

Related posts

कहीं आपका बच्चा भी तो नहीं बिता रहा स्मार्टफोन पर ज्यादा समय, हो जाइए सावधान

pratiyush chaubey

वैलेंटाइन डे पर साइबर क्राइम का शिकार हो रहें कपल्स, जाने कैसे करें खुद को सुरक्षित

Neetu Rajbhar

कोरोना केस बढ़ने से ऑक्सीजन आपूर्ति में आई कमी

Samar Khan