featured यूपी

लखनऊ: महापौर संयुक्ता भाटिया ने सैनिटाइजेशन टैंकर का लोकार्पण किया

लखनऊ: महापौर संयुक्ता भाटिया ने सैनिटाइजेशन टैंकर का लोकार्पण किया

लखनऊ: कोरोना महामारी के बीच महापौर संयुक्ता भाटिया ने जोन-8 के समस्त वार्डो में सैनेटाइजेशन टैंकर का लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित किया। आशियाना चौराहे से नगर निगम जोन 8 के सभी वार्डों के लिए 1 अतिरिक्त सैनिटाजेशन टैंकर का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया।

8 जोन में होगा सैनेटाइजेशन

महापौर ने बताया इससे रोज जोन-8 के सभी वार्डो में सैनिटाइजेशन किया जाएगा, जिससे कोरोना से जनता का बचाव हो होगा। सैनिटाइजेशन मशीन और संसाधनों के साथ हर वार्ड के एक टैंकर अतिरिक्त रूप में सैनेटाइज होगा। वार्ड विकास निधि से अन्य वार्डो को जल्द टैंकर उपलब्ध करा दिये जायेंगे।

कई अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद

इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया के साथ अपर नगर आयुक्त अर्चना द्विवेदी, भाजपा पार्षद दल नेता कैशलेन्द्र द्विवेदी, पार्षद विमल तिवारी, पूनम मिश्रा, राम नरेश रावत, मुन्ना लाल कुरील, नेहा सौरभ सिंह, विनोद मौर्य, कमलेश सिंह, आरआर प्रभारी राम नगीना त्रिपाठी, जोनल अधिकारी संगीता अन्य लोग मौजूद रहे

जरूरी दिशा निर्देश दिए

नगर निगम परिक्षेत्र में हर शनिवार-रविवार और सोमवार को विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक फैजुल्लागंज-1, फैजुल्लागंज-2, फैजुल्लागंज-3, फैजुल्लागंज-4 में 1240 सफाई श्रमिक एवं अन्य कर्मचारियों को लगाते हुये 84 वाहनों की मदद से 67 मीट्रिक टन कूड़ा उठवाकर 81 स्थानों को गार्बेज मुक्त कराया गया। महापौर ने दोबारा से गंदी पड़ी नालियों को साफ करने का निर्देश दिया है।

Related posts

शेयर बाजार में भारी गिरावट, निवेशकों को 6 लाख करोड़ का नुकसान

Rahul

उत्तराखंड: मौसम के लिहाज से 72 घंटे पड़ सकते हैं भारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

mahesh yadav

पत्नी बेटे संग धोखाधड़ी के मामले में रामपुर से सपा के सांसद आजम खान जेल भेजे गए

Rani Naqvi