featured यूपी

सहारनपुर के बिल्डर ने खरीदा चांद पर प्लॉट, जानिए क्या है मामला

सहारनपुर के बिल्डर ने खरीदा चांद पर प्लॉट, जानिए क्या है मामला

सहारनपुर: चांद के पार जाने और वहां से जुड़े कई गाने बने हुए हैं। जिन्हें अक्सर हम गुनगुनाते हैं। चांद पर प्लॉट खरीदना और वहां रहना, आम आदमी के लिए सपने जैसा है। लेकिन सहारनपुर के एक बिल्डर ने चांद पर एक प्लॉट खरीद लिया है।

प्लॉट खरीद कर कराई रजिस्ट्री

सहारनपुर के एक बिल्डर ने चांद पर प्लॉट खरीद लिया। इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन नीलामी में शामिल होकर इस पर अपना हक जमाया। बिल्डर का कहना है कि वह अपनी मां के लिए वहां घर बनाएगा। रजिस्ट्री के लिए उनको कुल ₹500000 चुकाने पड़े। यह प्लाट उसने अपनी मां के लिए खरीदा है।

कोरोना के डर से चांद पर खरीदा प्लॉट

चांद पर प्लाट खरीदने के लिए सबसे बड़ा कारण कोरोना वायरस है। उस प्लॉट के मालिक ने बताया कि धरती पर कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। ऐसे में वह अपनी मां को इस बीमारी से बचाने की कोशिश में यह कदम उठा रहे हैं। चांद पर प्लाट खरीद कर वहां अपनी मां को सुरक्षित रख सकते हैं। प्लाट खरीदने वाले व्यक्ति सहारनपुर सदर बाजार क्षेत्र के रहने वाले हैं, वह कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं। अब चांद पर उन्होंने एक प्लॉट खरीद कर नया कारनामा किया है।

Related posts

Manipur Landslide: लैंडस्लाइड की चपेट में आए जवानों का रेस्क्यू जारी, अभी भी 44 लोग मिट्टी में दबे, 14 शव निकाले

Rahul

बीजेपी के दो और विधायक कोरोना संक्रमित, जानिए कहां का है मामला

Aditya Mishra

सुनसान सड़क पर लिफ्ट के नाम लोगों को निशाना बनाती लूटेरी लेडी!

kumari ashu