featured देश

Manipur Landslide: लैंडस्लाइड की चपेट में आए जवानों का रेस्क्यू जारी, अभी भी 44 लोग मिट्टी में दबे, 14 शव निकाले

53e223496859bc0348b630654a1780c9 original Manipur Landslide: लैंडस्लाइड की चपेट में आए जवानों का रेस्क्यू जारी, अभी भी 44 लोग मिट्टी में दबे, 14 शव निकाले

Manipur Landslide: मणिपुर के नोनी जिले में सेना के कैंप पर भूस्खलन से सेना के 7 जवानों समेत 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 जवान अब भी दबे हुए हैं। बताया जा रहा है कि अभी भी 44 लोग मिट्टी में दबे हुए हैं, जिनको निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी चल रहा है।

ये भी पढ़ें :-

Single Use Plastic Ban: सिंगल यूज प्लास्टिक की 19 वस्तुओं पर आज से लगा बैन, देखिए पूरी लिस्ट

मणिपुर लैंडस्लाइड से भारी तबाही हुई है। भारी बारिश की वजह से बुधवार रात अचानक पहाड़ दरका और भारतीय सेना का कैंप तबाह हो गया, जिस वक्त ये हादसा हुआ कैंप में बड़ी संख्या में जवान मौजूद थे।

fwg15sauaazzxq 1656652929 Manipur Landslide: लैंडस्लाइड की चपेट में आए जवानों का रेस्क्यू जारी, अभी भी 44 लोग मिट्टी में दबे, 14 शव निकाले

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, 23 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि 14 शव बाहर निकाले गए हैं। घायलों को इलाज के लिए नोनी आर्मी मेडिकल यूनिट लाया गया है। कल पीएम मोदी ने इसे लेकर राज्य के मुख्यमंत्री बीरेंन सिंह से बात की, और हर संभव मदद का भरोसा दिया।

fwg1pbauaanssv 1656653060 Manipur Landslide: लैंडस्लाइड की चपेट में आए जवानों का रेस्क्यू जारी, अभी भी 44 लोग मिट्टी में दबे, 14 शव निकाले

मारे गए लोगों को 1 लाख रुपए देगी राज्य सरकार
मुख्यमंत्री ने हादसे में मारे गए लोगों के लिए 1 लाख रुपए और घायलों के इलाज के लिए 50 हजार रुपए की सहायता राशि का ऐलान किया है। मणिपुर के राज्यपाल एलगणेशन ने भी इस घटना पर दुख जताया है।

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शोक जताया है। वहीं, रेस्क्यू ऑपरेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नजर है पीएम मोदी ने मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह से बात की और हर संभव मदद का भरोसा दिया।

Related posts

नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम की जल्द पाकिस्तान लौटने की संभावना

rituraj

सर्जिकल स्ट्राइक का असर: 300 से ज्यादा आतंकी कैंप छोड़कर भागे

bharatkhabar

भारत को लगा अब तक का सबसे बड़ा झटका, भीषण मंदी से कोई नहीं बचेगा..

Mamta Gautam