झारखण्ड – झारखण्ड के पाकुड़ में एकसनसनीखेज़ हत्या का मामला सामने आया है। यहाँ एक 45 वर्ष की महिला का शव बरामद किया गया है। महिला की शिनाख्त सोना मरांडी के रूप में कर ली गयी है। आगे की पुलिस तफ्तीश जारी है।
6 टुकड़ो में कटा गया था शरीर को –
बताया जा रहा है कि महिला की हत्या करने के बाद उसके शरीर के 6 टुकड़े किये गए। पुलिस के अनुसार आसपास के लोगों ने नदी के किनारे एक कटा हुआ पैर देखा। वह ज़मीन से निकल रहा था। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम आनन-फानन में मौके पर पहुंची और जगह को खोदना शुरू कर दिया। इसके बाद एक-एक करके महिला के छह अंग उस जगह से बरामद किये गए।
महिला 24 फरवरी से चल रही थी लापता –
बताया जा रहा है कि परिजनों ने 3 मार्च को पुलिस में शिकायत की थी कि महिला 24 फरवरी से लापता चल रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। जिसके चलते आज पुलिस ने गांववालों की सूचना से बताई जगह पर तीन घंटों तक पुलिस की खुदाई चलती रही। फिर परिजनों ने शव की पहचान भी कर ली। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा उस जगह कई अहम सुराग पुलिस को मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही पुलिस हत्या के कारणों का भी पता लगा रही है। इसके लिए पहले परिजनों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या काफी निर्मम तरीके से की गई है इससे साफ़ ज़ाहिर होता है कि कोई बहुत पुरानी या गहरी खुन्नस में हत्या को अंजाम दिया गया है।