featured दुनिया भारत खबर विशेष

Russia-Ukraine War: रूसी सैनिकों की आक्रामकता की गति हुई धीमी: यूक्रेन सेना

Screenshot 2022 02 27 100329 Russia-Ukraine War: रूसी सैनिकों की आक्रामकता की गति हुई धीमी: यूक्रेन सेना

रूस यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) का आज पांचवा दिन है। रूसी सेना की ओर से यूक्रेन की राजधानी कीव पर नियंत्रण करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। और लगातार युद्ध का दौर जारी है। यूक्रेन की सहायता के लिए नाटो की कई दे आगे आ रही है। वहीं रूस की ओर से वार्ता के लिए बढ़ाए गए प्रस्ताव को यूक्रेन ने कर इंकार कर दिया था।

एसपी के मुताबिक यूक्रेन सेना का दावा है कि रूसी सैनिकों की आक्रामकता की गति हुई धीमी हो गई है।
भारत सरकार का बड़ा फैसला

वही एएफ़पी के मुताबिक यूक्रेन संकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उच्चस्तरीय कैबिनेट बैठक बुलाई उसके बाद चार मंत्रियों को यूक्रेन में  भारतीयों की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है यह मंत्री यूक्रेन के पड़ोसी देश में जाएंगे और वहां से यूक्रेन में फंसे भारतीयों को बाहर निकालने में मदद करेंगे इन मंत्रियों में हरदीपसिंह पूरी,  ज्योति सिंध्या , किरण रिजीजू, जनरल वीके सिंहक नाम शामिल है यह सभी केंद्रीय मंत्री विशेष दूत के तौर पर जाएंगे। बता दे 24 घंटे यूक्रेन पर पीएम मोदी द्वारा बुलाई गई है यह दूसरी उच्च स्तरीय बैठक थी।

यूक्रेन का दावा युद्ध में अब तक 352 लोगों की मौत

यूक्रेन के गृह मंत्रालय ने दावा किया है कि रूस की हमले की वजह से अभी तक 14 बच्चों समेत 352 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 116 बच्चों समेत 1684 लोग घायल है। यह बयान रविवार को यूक्रेन के गृह मंत्रालय द्वारा जारी किया गया हालांकि इस बयान में यह नहीं बताया गया कि यूक्रेन के सशस्त्र बल के कितने जवान शहीद हुए। वहीं रूस का दावा है कि यूक्रेन के सैन्य प्रतिष्ठानों को नष्ट करने के लिए किया जा रहा है। यूक्रेन की आम जनता को इससे कोई खतरा नहीं है। वहीं रविवार को रूस रक्षा मंत्रालय ने भी स्वीकार किया है कि रूसी सैनिक भी इस हमले से हताहत हुए हैं। हालांकि संख्याओं की पुष्टि नहीं की गई।

रूसी सेना ने दुनिया के सबसे बड़े मालवाहक विमान मरिया को किया नष्ट

रूसी सेनानी दुनिया की सबसे बड़ी मालवाहक विमान यूक्रेन के ध्वजवाहक विमान एन-225 मरिया को नष्ट कर दिया है। यह जानकारी यूक्रेन के राज्य रक्षा समूह उक्रोबोरोनप्रोम द्वारा टेलीग्राम पर साझा की गई है।

उक्रोबोरोनप्रोम ने कहा है कि रविवार को राजधानी कीव के बहार होस्टोमेल हवाई अड्डे पर रूसी सैनिकों ने हमला कर विमान को नष्ट कर दिया है। वहीं अंतरराष्ट्रीय न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक 1980 के दशक में इस विमान को डिजाइन किया गया था।  एन-225 मरिया विमान सबसे लंबा और सबसे भारी हवाई जहाज है इस विमान की क्षमता 640 टन कार्गो तक की थी।

यूक्रेन सेना के नियंत्रण कीव

रूसी सेना की ओर से लगातार कीव पर नियंत्रण कायम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मायकोला पोवोरोजि़्नक ने कहा, “कीव में अभी शंति की स्थिति है, राजधानी पूरी तरह से यूक्रेन की सेना और रक्षा द्वारा नियंत्रित है। शनिवार शाम को तोड़फोड़ करने वाले समूहों के साथ कई झड़पें हुई।”

यूक्रिनफॉर्म समाचार एजेंसी के मुताबिक यूक्रेन में सुबह 8:00 बजे तक कर्फ्यू लागू रहा और विशेष पास बिना निजी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है।

Related posts

भारत बिना किसी युद्ध के हर साल गवा देता है अपने 1,600 जवान

Rani Naqvi

रियो में खेल गांव पहुंचे तेंदुलकर, खिलाड़ियों की दी शुभकामनाएं

bharatkhabar

भारत विरोध में कितना गिरेगा पाकिस्‍तान?, उइगर मुस्लिमों के हत्‍यारे चीन का ओआईसी में भव्‍य स्‍वागत

Rahul