December 5, 2023 11:52 pm
featured धर्म

Vivah panchami 2022: विवाह पंचमी पर ये करने से मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

vivah marriage mandap Vivah panchami 2022: विवाह पंचमी पर ये करने से मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

विवाह पंचमी के दिन माता सीता और प्रभु श्री राम का विवाह हुआ था। इस बार विवाह पंचमी 28 नवंबर 2022 को पड़ रही है। माना जाता है कि इस दिन कुछ खास उपाय करने से मनचाहा जीवनसाथी मिलता है।

यह भी पढ़ें:- पीएम मोदी ने रोजगार मेले में 71 हजार लोगों को बांटे नियुक्ति पत्र

मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी को भगवान श्रीराम और माता सीता का विवाह हुआ था। इस दिन को विवाह पंचमी के दिन के रूप में माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन विवाह करने की मनाही होती है।

इस दिन विवाह भले ही न हो लेकिन विवाह पंचमी पर कुछ खास उपाय करने से आपका वैवाहिक जीवन सुधर सकता है। कहा जाता है कि इस दिन मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए कुछ विशेष उपाय करने से लाभ मिलता है और जल्द ही विवाह भी होता है

जल्द विवाह के लिए करें इस मंत्र का जाप

पानिग्रहन जब कीन्ह महेसा। हियं हरषे तब सकल सुरेसा॥ बेदमन्त्र मुनिबर उच्चरहीं। जय जय जय संकर सुर करहीं॥ मान्यता है कि विवाह पंचमी के दिन इस मंत्र का जाप करने से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं। बिना रुकावट के शादी के सभी कार्य पूर्ण हो जाते हैं।

दाम्पत्य जीवन में मधुरता के लिए

वैवाहिक जीवन अगर ठीक नहीं चल रहा है। पति-पत्नी के बीच बनती नहीं है झगड़ा होता है तो विवाह पंचमी के दिन दंपत्ति रामचरितमान में वर्णित राम-सीता प्रसंग का पाठ करें। माना जाता है कि इससे भगवान राम और माता सीता की कृपा से दाम्पत्य जीवन में मधुरता आती है। शादीशुदा जीवन में फिर से मिठास घुल जाती है।

ऐसे मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

प्रेम विवाह में कोई रुकावट सामने आ रही है तो विवाह पचंमी को सुहाग की समाग्री (कुमकुम, हल्दी, मेहंदी, चूड़ी, वस्त्र, बिछिया, सिंदूर आदि) माता सीता के चरणों में चढ़ाया जाता है। इसके साथ ही मामता के सामने मनचाहा जीवनसाथी पाने की प्रार्थना करनी चाहिए। फिर अगले दिन ये सामान किसी सुहागिन को दे देना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से आपको मनचाहा जीवन साथी मिलता है।

Related posts

अंडमान में दिवाली मनाएंगी रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण

Pradeep sharma

‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने किया सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र

mahesh yadav

8 फरवरी 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Rahul