featured देश

मुंबई पुलिस को मिला पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी भरा मैसेज, जांच की शुरू

Narendra Modi 1641727311054 1641727311217 मुंबई पुलिस को मिला पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी भरा मैसेज, जांच की शुरू

मुंबई  पुलिस के व्हाटसएप नंबर पर एक ऐसा धमकी भरा मैसेज आया, जिसने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। इस ऑडियो मैसेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई है।

ये भी पढ़ें :-

Turkey: इराक और सीरिया में 184 आतंकवादियों को मार गिराया गया, तुर्की के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा

ट्रैफिक पुलिस ने फौरन इसकी जानकारी आला अधिकारियों को दी है। मुंबई पुलिस को जानकारी मिली है कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद के गुर्गे प्रधानमंत्री मोदी की हत्या की साजिश रच रहे हैं।

पहले भी मिली थी पीएम को जान से मारने की धमकी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जिस फोन नंबर से धमकी दी गई है, वह भारत का ही नंबर है। वर्ली पुलिस स्टेशन में इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इससे पहले अप्रैल के महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी मिली थी।

मुंबई पुलिस सतर्क

मुंबई की एनआईए शाखा में इस संबंध में एक मेल प्राप्त हुआ था। पता चला कि मेलर के पास 20 किलो आरडीएक्स तैयार था और वह 20 लाख लोगों को मारने की योजना बना रहा था। यह मेल मुंबई कार्यालय में अप्रैल के महीने में प्राप्त हुआ था। ऐसे में धमकी भरे कॉल और मैसेज मिलने से मुंबई पुलिस सतर्क हो गई है।

Related posts

उप्रः फतेहपुर के हुसैन गंज थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद में की हत्या

mahesh yadav

मुलायम को फिर आई अयोध्या की याद कहा: एकता के लिए 30 जानें ले लेते

bharatkhabar

नेपाल में अब चलेगा ओली का सिक्का, देउबा ने दिया इस्तीफा

Vijay Shrer