featured धर्म

21 फरवरी 2022 का राशिफल: सोमवार का दिन आपके लिए है खास, जानें आज का राशिफल

aaj ka rashifal

ज्योतिष शास्त्र में दैनिक राशिफल का काफी महत्व माना जाता है। राशिफल के अनुसार जीवन में घटित होने वाली घटनाओं का पूर्व अनुमान लगाया जाता हैं। राशिफल की गणना पंचांग पर आधारित होती है। आज के पंचांग के अनुसार 21 फरवरी 2022 सोमवार का दिन फागुन मास कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। आज चंद्रमा मिथुन राशि में संचार करेगा। तो आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष राशि – कार्यक्षेत्र पर दिन अच्छा बीतेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बना हुआ है। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में खुशियों बढ़ेंगी।

वृष राशि – निजी समस्याओ के कारण मन में अशांति उत्पन्न हो सकती है। मानसिक शांति बनाए रखने का प्रयास करें। वाद-विवाद की स्थिति से बचे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि – शिक्षा से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। नई योजनाओ पर काम करने का मौका मिल सकता है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि – आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में परिवर्तन का योग बना हुआ है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

सिंह राशि – मन में उतार-चढ़ाव उत्पन्न हो सकते हैं। सेहत की ओर ध्यान दें। बातचीत में संयम बनाए रखें। दोस्तों के सहयोग मिलेगा। बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि – नौकरी में तरक्की का योग बना हुआ है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। मानसिक शांति बनी रहेगी।

तुला राशि – कारोबार से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। नई योजनाओ पर काम करने का मौका मिल सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें।

वृश्चिक राशि – पारिवारिक समस्याओं के कारण मन में अशांति उत्पन्न हो सकती है। आय में वृद्धि का योग बना हुआ है। कार्यक्षेत्र का दिन अच्छा बीतेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि – अचानक पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। नौकरी से जुड़े कार्य में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। कर्ज देने से बचें।

मकर राशि – परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बना हुआ है। गीत संगीत में रुचि बढ़ेगी। कला से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। लव लाइफ में सुधार आएगा।

कुंभ राशि – कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। कार्य की अधिकता हो सकती है। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन राशि – मीन राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। आय में वृद्धि होगी। निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

Related posts

जानिए क्यों आज दिल्ली में सीएनजी की सप्लाई रही बंद…

Rahul

पुलिस कमिश्नर की बड़ी पहल, जानिए जनता की भलाई के लिए क्या लिया नया फैसला

Aditya Mishra

अनलॉक दिल्ली: पहले जैसी दिखी दिल्ली, 100 प्रतिशत क्षमता के साथ चली दिल्ली मेट्रो और बस 

Rahul