featured देश

अनलॉक दिल्ली: पहले जैसी दिखी दिल्ली, 100 प्रतिशत क्षमता के साथ चली दिल्ली मेट्रो और बस 

यूपी में 5 दिन खुलेंगे मल्टीप्लेक्स, सिनेमाघर, जिम व स्टेडियम, गाइडलाइन जारी
दिल्ली में आज से अनलॉक 8 लागू हो गया है। कोरोना की कम होती रफ्तार को देखते हुए अनलॉक 8 में दिल्ली वासियों को काफी छूट दी गई है। जानिए दिल्ली में अनलॉक 8 में क्या-क्या खुला रहेगा।
कोरोना संक्रमण अब धीरे-धीरे एक बार फिर कम होता जा रहा है। दिल्ली में जो कोरोना पिछले महीने तक कहर बरपाए हुए था अब दम तोड़ता नजर आ रहा है। कोरोना के आंकड़ों में आ रही गिरावट को देखते हुए अब दिल्ली वासियों को सरकार ने और छूट दे दी है। दिल्ली में आज से अनलॉक 8 शुरू हो गया है।
खुले सिनेमा हॉल, थियेटर और मल्टीप्लेक्स 
दिल्ली सरकार ने इस बार सिनेमाघरों को भी 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की इजाजत दे दी है। हालांकि, शैक्षणिक संस्था नों को कोई नई छूट नहीं दी गई है। अनलॉक 8 गाइडलाइंस के तहत, सभी सिनेमा, थियेटर और मल्टिप्लेक्स 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेंगे।
स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर्स में नहीं मिली छूट
इस बार सरकार की ओर से गाइडलाइंस में स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर्स को कोई नई छूट नहीं दी गई है। पिछले अनलॉक 7 में, दिल्ली् सरकार ने शैक्षणिक संस्थानों को एजुकेशनल गैदरिंग के लिए खुलने की इजाजत दी थी। शैक्षणिक संस्थानों में फिजिकल प्रेजेंस की अनुमति जारी रहेगी। लेकिन रेगुलर ऑफलाइन क्लांसेज़ अभी शुरू नहीं होंगी।
100 फीसदी क्षमता के साथ दौड़ेगी मेट्रो
दिल्ली में अब मेट्रो में यात्रियों के बैठने की क्षमता को बढ़ा दिया गया है। दिल्ली आपदा प्रबंधन विभाग ने दिल्ली मेट्रो को 100 फीसदी क्षमता से चलने की इजाजत भी दे दी है। वहीं डीटीसी की बसें भी पूरी पैसेंजर क्षमता के साथ आज से चलना शुरू हो जाएंगी।
शादी सामरोह में 100 लोगों को अनुमति 
कोरोना के चलते जहां शादी समारोह में लोगों की भीड़ जुटाने पर प्रतिबंध लगा हुआ था। तो वहीं अब इन सभी नियमों में भी ढील दी गई है। दिल्ली में अब शादी समारोह में 50 लोगों की बजाय 100 लोग शामिल हो सकते हैं।

Related posts

Punjab Election: पंजाब में बदली मतदान की तारीख, अब 20 फरवरी को होंगे चुनाव

Neetu Rajbhar

अवैध खनन को रोकने का प्रयास, अब खुद रेत बेचेगी कैप्टन सरकार

lucknow bureua

Valentine’s Day: 14 फरवरी को प्‍यार नहीं खौफ वाला दिन मानते हैं यहां के लोग   

Shailendra Singh