featured यूपी

लखनऊ: लव सेक्स और धोखा: जब प्रेम संबंध के बीच मे आए रिश्ता, तो अपने बने कातिल

लखनऊ: लव सेक्स और धोखा: जब प्रेम संबंध के बीच मे आए रिश्ता, तो अपने बने कातिल

लखनऊ:  प्रेम सम्बंध की राह जब अपने ही रोड़ा बने तो खून के रिश्तों ने ही उन्हें प्रेमी के साथ मिलकर मौत की नींद सुना दिया। कहीं बहन ने भाई का कत्ल करवाकर लाश को जमीन में दफना दिया। तों कहीं प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति के घाट उतार दिया। इसके बाद झूठी लूट की साजिश रच डाली।

जब पुलिस ने इन सब वारदातों का खुलासा किया । तो पता चला कि प्रेम संबंधों की आड़े आए अपनों ने ही अपनों का कत्ल कर दिया है। इन हत्याकांड में खूनी रिश्ते ही कातिल निकले। फिलहाल कानून के लम्बें हाथों के चलते यह गुनाहगार अपने जुर्म की सजा जेल की चाहरदीवारी में काट रहे हैं।

ऐसे ही मामले राजधानी लखनऊ के अलावा यूपी के कई जनपदों से समाने आए है। जहां प्यार में अंधे हो चुके प्रेमी जोड़ो ने एक जुर्म की दास्तां लिखी। यह बात हम नहीं कह रहे आपसे बल्कि हाल ही में आई कुछ घटनाएं हकीकत बयां कर रही हैं, जो सिर्फ बानगी हैं।

पहली घटना : प्रेमी के साथ घूमते देखा तो उतार दिया मौत के घाट

28 फरवरी 2021 को लखनऊ में प्रेमी के साथ घूम रही अफसाना की पति रफीक ने चाकू से गोद कर हत्या कर दी थी। इस वारदात को अंजाम देकर भाग रहे रफीक को लोगों से पकड़ लिया था। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया था। तत्कालीन एसीपी अखिलेश ने जानकारी दी थी कि रफीक दर्जी है।

पत्नी से उसकी अनबन रहती थी। इसी बीच उसकी पत्नी किसी युवक के संपर्क में आ गयी थी। रफीक को यह ना गवांरा थी। उसने कई बार पत्नी को समझाने का प्रयास भी किया था। घटना वाले दिन अफसाना अपनी पांच साल की बेटी को घर में अकेला छोड़कर चली गई थी। बेटी को रोते देख रफीक पत्नी को तलाश करने निकल पड़ा था।

तभी अफसाना अपने प्रेमी के साथ गली में घूमते दिखाई पड़ी तो वह अपना आपा खो बैठा। इसके बाद वह चाकू लेकर गली में दौड़ पड़ा। इसके बाद रफीक ने पत्नी के सीने और पेट पर ताबड़तोड़ चाकू से कई वार किए थे। इसके बाद अफसाना खून में लथपथ होकर सड़कर पर गिरी और उसकी मौत हो गई।

दूसरी घटना : प्रेमी से निकाह करने लिए युवती बनी कातिल

13 मार्च 2021 को प्रेम सम्बधों में कांटा बन रहे मनीष को रास्ते से हटाने के लिए उसकी होनी वाली पत्नी हसमतुल निशा ने प्रेमी शाने अली और उसके दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची थी।

पहले हसमतुल निशा ने मंगतेर को धोखे से बुलाया इसके बाद शाने अली व उसके साथियों ने मनीष की चाकूओं से गोदकर हत्याकर दी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर हरमतुल निशा और उसके प्रेमी सहित छह हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

दूसरी घटना : प्रेमी के साथ मिलकर मां को सुलाया मौत की नींद

09 मई 2021 को इंटौजा में सुनीता हत्याकांड में पुलिस ने मृतका की बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया था। वारदात वाले दिन सुनीता ने बेटी के कमरे में प्रेमी को पकड़ लिया था। जब उसने विरोध किया तो बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर मां की गला दबाकर हत्या कर दी थी।

तत्कालीन एसपी देहात हृदेश कुमार ने बताया था कि सुनीता की बेटी रोली का प्रेम-प्रसंग राहुल उर्फ भानू से था। कई सालों से दोनों एक दूसरे को जानते थे। बताया कि घटना वाली रात परिवारजनों के सो जाने पर रोली ने कॉल कर राहुल को बुला अपने कमरे में बुला लिया था। बेटी के कमरे से आ रही फुस-फुसाहट की आवाज़ को सुनकर सुनीता की आंख खुल गई।

इसके बाद सुनीता ने दोनों को रंगरेलियां मनाते पकड़ लिया। विरोध करने पर भानु के साथ मिलकर रोली ने मां की गला घोंटकर हत्या कर दी। और लाश को खींचकर कमरे में कर दिया।

कहानी होती है फिल्मी

डीसीपी रवि कुमार के मुताबिक अक्सर कई हत्याकांड ऐसे समाने आते हैं। जिनकी कहानी फिल्मी होती है। लेकिन पुलिस सुझबूझ से इस तरह के हत्याकांड का खुलासा कर देती हैं। इसके बाद हत्यारोपियों को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया जाता है।

Related posts

आज से दिल्ली में नर्सिंग स्टाफ का आंदोलन, आउटसोर्स भर्ती का किया विरोध

Rahul

सलाउद्दीन की गीदड़ भभकी: भारत-पाक के बीच हो सकता है परमाणु युद्ध

bharatkhabar

स्मार्ट सिटी के लिए वैंकेया नायडू किया 30 ने शहरों की सूची का ऐलान

Srishti vishwakarma