featured लाइफस्टाइल

रिलेशनशिप में पार्टनर का भरोसा जीतना है जरूरी, जानें किन छोटी-छोटी बातों से रिश्ते में पड़ सकती है दरार

relationship रिलेशनशिप में पार्टनर का भरोसा जीतना है जरूरी, जानें किन छोटी-छोटी बातों से रिश्ते में पड़ सकती है दरार

हर रिश्ते की शुरुआत विश्वास और भरोसे के साथ शुरू होती है। अगर दो व्यक्तियों को आपस में भरोसा और विश्वास है तो यह रिश्ता काफी मजबूती के साथ लंबे समय तक चलता है। और यदि रिश्ते में विश्वास या भरोसा नहीं है तो वह रिश्ता कभी भी डगमगा सकता है। तो आज आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिससे आप अपने पार्टनर के मन में अपने रिलेशनशिप को लेकर विश्वास और भरोसा दिला सकेंगे। 

Remove term: मैच्योर रिलेशनशिप मैच्योर रिलेशनशिप

आज का यह आर्टिकल उन्हें कपल्स के लिए है जो अक्सर बात बात पर झगड़ जाते हैं। और हमेशा अपनी साथी पर शक करते हैं। वही उन लोगों के लिए भी है जो अपने प्यार का भरोसा अपने पार्टनर को दिलाने में अभी तक सफल नहीं हुए है। तो आइए जानते हैं कैसे अपने रिश्ते को विश्वास और भरोसे के साथ मजबूत कैसे बनाया जाए।

ये भी पढ़े : महिलाओं की मृत्यु का दूसरा सबसे बड़ा कारण स्तन कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण एवं उपाय

हमेशा नजर मिलाकर बात करें

अक्सर कहा जाता है जो व्यक्ति नजर चुराकर बात कर रहा है। उसके दिल में कुछ काला है या कुछ छुपा रहा है या झूठ बोला रहा है। और यदि आप भी नजरे चुरा कर अपने पार्टनर से बात करते हैं तो उसे भी लग सकता है कि आप कुछ झूठ बोल रहे हैं या फिर आप रिलेशनशिप को लेकर सीरियस नहीं है। तो ऐसे में आपको हमेशा आपने पार्टनर से किसी भी विषय में बात करते वक्त हमेशा आंखें मिलाकर बात करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके रिश्ते में भरोसा बढ़ेगा और आपका रिश्ता और मजबूत होगा। 

छोटी-छोटी खुशियों की सेलिब्रेट करें

हमेशा आपको अपने पार्टनर की छोटी-छोटी खुशियों को ध्यान रखना चाहिए। उसे सेलिब्रेट करने की कोशिश करनी चाहिए। उसकी सबसे प्यारी चीज, उसकी पसंद-नापसंद को हमेशा ध्यान रखना चाहिए। 

आधी अधूरी बात करने से बचें

आपको अपने पार्टनर से कभी भी आधी अधूरी बात नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके पार्टनर के मन में अविश्वास का भाव उत्पन्न होता है। ऐसा में आप आपने रिश्ते को मजबूत करना चाहते हो तो हमेशा अपने पार्टनर के साथ सीधी और स्पष्ट बात करनी चाहिए। 

ये भी पढ़े : PCOD की वजह से हजारों महिलाएं नहीं बन पाती मां, जानिए इस बीमारी के कारण और लक्षण

अपने फैसलों में करें उन्हें शामिल

यदि कोई फैसला आपकी और आपके पार्टनर से जुड़ा हुआ है या आप दोनों की रिलेशनशिप को प्रभावित करता है तो हमेशा उस फैसले को मिलकर ही लेना चाहिए। व्यक्तिगत तौर पर लिया गया आपका कोई फैसला आपके पार्टनर को नाखुश कर सकता है। और उसकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। जिससे आपका रिश्ता कमजोर हो सकता है। ऐसे हमेशा अपने पार्टनर के विचारों का सम्मान करें और उसे अपनी हर एक फैसले में शामिल करें। जिससे उनका आप पर भरोसा और विश्वास बढ़ेगा।

रिश्ते को बढ़ाने के लिए झूठ का सहारा ना लें

आपको अपने पार्टनर को खुश करने के लिए कभी भी झूठ का सहारा लेना नहीं चाहिए। क्योंकि हो सकता है कि उस पर आपके पार्टनर को उससे खुशी मिल जाए। लेकिन जब उसे सच का पता चलेगा तो निश्चित तौर पर उनका विश्वास टूट जाएगा। आपको हमेशा याद रखना चाहिए कि कोई भी रिश्ता झूठ के सहारे कभी नहीं चल सकता।

Related posts

Coronavirus Cases in India: देश में मिले 1259 नए कोरोना केस, 35 लोगों की मौत

Rahul

सीएम अशोक गहलोत बोले- राष्ट्रपति के ऊपर भारी दबाव

Aman Sharma

यूपी कांग्रेस का ‘प्रशिक्षण से पराक्रम कार्यक्रम’ का दूसरा चरण शुरू, 30 हजार कार्यकर्ताओं का लक्ष्य

Neetu Rajbhar