देश Breaking News featured पंजाब भारत खबर विशेष राज्य

चंडीगढ़ में देर रात डिस्को चलाने वालों पर रेड, 7 के खिलाफ केस दर्जः डीएसपी

RAID चंडीगढ़ में देर रात डिस्को चलाने वालों पर रेड, 7 के खिलाफ केस दर्जः डीएसपी

चंडीगढ़।  न्यू ईयर सेलिब्रेशन में यूटी पुलिस ने कोई बवाल न हो इसके लिए तैयार की गई प्लानिंग लगभग सफल रही। यूटी पुलिस की ओर से कई सड़कों और पार्किंग को बंद किया गया था। इस वजह से शहर में कई जगहों पर जाम की स्थिति बनी। वहीं, कुछ लोगों को अपनी पार्टी की जगह में पहुंचने में भी मशक्कत करनी पड़ी।

एसएसपी यूटी नीलांबरी जगदाले खुद भी सड़कों पर नए साल के दौरान ड्यूटी देती रही। सबसे ज्यादा डिस्को थेक वाले ईस्ट एरिया में पुलिस बंदो बस्त पुख्ता रहे। डीएसपी दिलशेर सिंह ने समय सीमा से ज्यादा देर चलने वाले 7 डिस्को थेक पर खुद रेड की और उन पर डीसी के आदेशों की उल्लंघना का केस दर्ज किया।

नए साल के जश्न में शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 153 लोगों के वाहन इम्पाउंउ किए और उनके चालान काटे गए। पुलिस ने नए साल का जश्न मनाकर घर वापस जाने के लिए वाहन न मिलने पर कुल 19 लड़कियो और 2 बच्चियो को खुद पीसीआर में उनके घर तक छुड़वाया। इन्हें छोड़ने के लिए जीरकपुर तक पुलिस गई।

पुलिस ने नए साल सेलिब्रेशन के दौरान बवाल न हो इसके लिए भारी पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया था। शहर में लॉ एंड ऑर्डर मेंनटेन रखने के लिए होटल, क्लब, रेस्टोरेंट, कम्युनिटी सेंटर, मार्केट और अन्य जगहों पर भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया।

इन डिस्कोथेक के खिलाफ दर्ज हुए केस…

रात को समय समाप्त हो जाने के बाद डीएसपी दिलशेर सिंह की अगुआई में रेड कर पुलिस ने 7 डिस्क के मालिक और मैनेजर के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। उनके खिलाफ आईपीसी 188 के तहत कार्रवाई की गई है। सभी के खिलाफ यह कार्रवाई डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के 144 सीआरपीसी के आदेशों की अवहेलना करने के तहत केस दर्ज किया है।

केस दर्ज होने वालों में सेक्टर 26 का प्रेंकस्टर बार, बीच एंड ब्रू बार, लेजीशैक बार, फर्जी कैफे बार, बारगेन बूज क्लब समेत इंडस्ट्रियल फेज-1 के बर्केल स्क्वेयर मॉल स्थित स्काई मेंशन व 10 डाउनिंग स्ट्रीट के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

पुलिस पर महिलाओं का बढ़ा भरोसा…

महिलाओं और बच्चों के लिए एक लेडी इंस्पेक्टर और 20 ओआरएस 8 लेडी पीसीआर को तैनात किया गया। एसपी रोशन लाल की अगुवाई में यह पिक एंड ड्रॉप सर्विस चलाई गई। इसमेंं 19 महिलाओं और दो बच्चों को ट्राईसिटी में अलग अलग जगहों पर पहुंचाया गया। इस साल पुलिस कंट्रोल रूम पर पिछले साल के मुकाबले 12 कॉल्स ज्यादा आई। जो कि पिक ड्रॉप से संबंधित है। इससेे साफ हो रहा है कि महिलाओं का चंडीगढ़ पुलिस पर भरोसा बढ़ा है। पिछले साल के मुकाबले इस साल ड्रंकन ड्राइव के 52 चालान कम हुए। बीते साल कुल 205 चालान हुए थे। जबकि इस साल 153 चालान काटे गए है।

425 हुड़दंग बाजों को लिया हिरासत में, बाद में छोड़ा..

पुलिस ने रात को 425 हुड़दंग बाजों को काबू किया। उन्हें राउंड अप कर लिया गया। तीन लोगों को प्रिवेंटिव एक्शन लेते हुए गिरफ्तार किया गया। सेक्टर 17 पार्किंग, सेक्टर 22 और सेक्टर 24 पार्किंग में खुले में शराब पी रहे 5 लोगों को काबू किया गया।

Related posts

जानिए: 11 सितंबर को विवेकानंद के भाषण ने क्यों हिला दिया था शिकागो

Rani Naqvi

मनचाही लड़की न मिलने पर इस युवक ने खुद को मारी गोली, गन्ने के खेत में मिला शव

Shailendra Singh

भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ भाजपा मे शामिल, अखिलेश से होगा मुकाबला

bharatkhabar