featured यूपी

मनचाही लड़की न मिलने पर इस युवक ने खुद को मारी गोली, गन्ने के खेत में मिला शव

मनचाही लड़की न मिलने पर इस युवक ने खुद को मारी गोली, गन्ने के खेत में मिला शव

बहराइचः उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक युवक ने खुद को गोली इसलिए मार ली क्योंकि उसका विवाह मन मुताबिक नहीं हुआ। युवक ने गन्ने के खेत में बने मचान के ऊपर गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दरअसल लड़की की अलग जाति होने के कारण परिजन इस विवाह के खिलाफ थे। जिसके कारण लड़के ने आत्महत्या कर ली। युवक की मौत के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

पूरा मामला खैरी घाट थाना क्षेत्र के गोरिया गांव धनाना गांव का है। जहां 26 साल के दिनेश गांव के ही एक लड़की से प्रेम करते थे। युवक उसी लड़की से विवाह करना चाहता था। बताया जाता है युवक ने शादी की बात परिवार में रखी तो लड़की ने जाती एक ना होने के कारण परिवार शादी के लिए तैयार नहीं हुआ।

शादी को लेकर आए दिन घर में विवाद होता था। बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम दिनेश गन्ने की खेत की रखवाली करने के लिए गया। खेत में बने मचान पर जाकर उसने तमंचे से खुद को गोली मार ली। मृतक के चाचा ने अपने चचेरे भाई के लड़के का शो देखकर घटना की जानकारी परिवार को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले को दर्ज कर शव को कब्जे में ले लिया।

Related posts

Jodhpur Violence: ईद पर जोधपुर में दो पक्षों में हिंसा, सीएम गहलोत ने घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

Rahul

उत्तराखंडःनिकाय चुनाव में मत पत्रों में पायी गई गडबड़ी,काशीपुर नगर निगम के वार्डों में हुआ पुनः मतदान

mahesh yadav

नोटबंदी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट कर सकता है सुनवाई

shipra saxena