featured मनोरंजन

जानिए। रणवीर और दीपिका की शादी के बारे में जान कर सिद्धार्थ माल्या ने दिया ऐसा रिएक्शन

नई दिल्ली। बॉलीवुड का क्यूट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अगले महीने यानी 14-15 नवंबर को शादी करने वाले हैं। बता दें कि दोनों ने ही सोशल मीडिया पर एक साथ अपनी शादी की अनाउंसमेंट की थी। इस दौरान उन्हें कई स्टार्स और फैन्स ने बधाई दी। लेकिन एक के कमेंट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। दरअसल, इन सब स्टार्स की बधाइयों में एक बधाई सिद्धार्थ माल्या की भी थी। सिद्धार्थ ने किस इमोजी भेजा था। एक समय पर दीपिका और सिद्धार्थ के रिलेशन की कई खबरें आती थीं। ऐसा कहा जाता था कि दोनों रिलेशन में हैं। हालांकि दोनों ने ही कभी अपने रिलेशन को एक्सेप्ट नहीं किया था। लेकिन फिर भी दोनों को एक साथ कई पार्टीज और आईपीएल के दौरान स्पॉट किया जाता था। बता दें कि सिद्धार्थ, विजय माल्या के बेटे हैं।

ranveer 1 जानिए। रणवीर और दीपिका की शादी के बारे में जान कर सिद्धार्थ माल्या ने दिया ऐसा रिएक्शन

दोनों 2 रीतिरिवाजों से शादी करने वाले हैं

बता दें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक 14-15 नवंबर को इटली में दोनों 2 रीतिरिवाजों से शादी करने वाले हैं। दरअसल, मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका और रणवीर साउथ इंडियन ट्रेडिशन और नॉर्थ इंडियन ट्रेडिशन के अनुसार शादी करेंगे। 4 दिनों के इस फंक्शन में 13 को संगीत होगा। ये सब कन्नडिगा स्टाइल से होगा और फिर 14 को इसी ट्रेडिशन में शादी होगी। उसके बाद दोनों 15 नवंबर को नॉर्थ इंडियन स्टाइल में शादी करेंगे। दोनों साउथ और नॉर्थ ट्रेडिशन के अनुसार शादी इसलिए कर रहे हैं क्योंकि दीपिका साउथ इंडियन हैं और रणवीर नॉर्थ इंडियन हैं।

शादी थोड़ी प्राइवेट होगी तो इसमें सिर्फ परिवार के लोग ही मौजूद होंगे

खबर ये भी है कि क्योंकि ये शादी थोड़ी प्राइवेट होगी तो इसमें सिर्फ परिवार के लोग ही मौजूद होंगे। बॉलीवुड से सिर्फ 4 लोगों के नाम सामने आ रहे हैं जो इस शादी में जाएंगे और वो हैं, शाहरुख खान, फराह खान, आदित्य चोपड़ा और संजय लीला भंसाली। 15 नवंबर को एक प्राइवेट पार्टी होगी। वैसे खबरें ये भी है कि अर्जुन कपूर भी इस शादी में शामिल हो सकते हैं।

Related posts

नीति आयोग की प्रगति की समीक्षा करेंगे प्रधानमंत्री

bharatkhabar

वाह रे – हिमाचल पुलिस, सीट बेल्ट ना पहनने पर स्कूटी चालक का काटा चालान

Saurabh

उप्रः मैनपुरी में बस और ट्रक की टक्कर में 12 यात्री हुए घायल

mahesh yadav