featured मनोरंजन

विराट-अनुष्का के बाद बॉलीवुड की ये जोड़ी भी करेगी डेस्टिनेशन वेडिंग!

11virat anu2 विराट-अनुष्का के बाद बॉलीवुड की ये जोड़ी भी करेगी डेस्टिनेशन वेडिंग!

मुंबई। इंडियन क्रिकेट टीम कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की इटली वाली शादी काफी सुर्खियों में रही। सबसे ज्यादा खुशी उनके फैंस को हुई। लेकिन कई लोग ऐसे भी थे जिन्होंने उनकी शादी को लेकर कई सवाल उठाए। लेकिन कहते हैं ना जब मिया बिबी राजी तो क्या करेगा काजी। उन्हें किसी की बातों का कोई असर नहीं हुआ। बल्कि उन्होंने सबको धन्यवाद किया शादी की बधाई के लिए।

Untitled 8 विराट-अनुष्का के बाद बॉलीवुड की ये जोड़ी भी करेगी डेस्टिनेशन वेडिंग!

रणवीर दीपिका कर सकते हैं इटली में शादी

विराट और अनुष्का के बाद अब रणवीर और दीपिका भी इटली में शादी कर सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रणवीर और दीपिका इसी साल नवंबर में शादी कर रहे हैं। तैयारियां शुरू हो गई हैं। बहुत संभावनाएं हैं कि दोनों इटली में शादी करें। तकरीबन 5 साल की रिलेशनशिप के बाद भी हालांकि रणवीर और दीपिका खुल कर अपने रिश्ते के बारे में कुछ नहीं कहते हैं। शुरू में रणवीर और दीपिका के अक्टूबर में शादी करने की खबरें थीं और अब नई खबरों के मुताबिक वे नवंबर में शादी कर सकते हैं।

बता दें कि, दीपिका और रणवीर अपनी शादी में मीडिया नहीं चाहते हैं वो नहीं चाहते की उनकी शादी एक खबर बने वह साधारण तौर-तरीके से शादी करना चाहते हैं। शुरू में ऐसी खबर थी कि स्विजरलैंड सरकार चाहती है कि दोनों वहां शादी करें। इसके पीछे एक वजह यह भी है कि रणवीर सिंह स्विज ट्यूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर हैं।वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंबा’ और जोया अख्तर के निर्देशन में बन रही फिल्म गली बॉय में नजर आएंगे। जहां तक दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्मों की बात है तो बता दें कि ‘पद्मावत’ के बाद से दीपिका ने कोई भी प्रोजेक्ट हाथ में नहीं लिया है। कहा यह जा रहा है कि दीपिका अपनी शादी के लिए तारीखें सुरक्षित रखना चाहती हैं।

Related posts

जानें महर्षि वाल्मीकि कौन थे, कैसे मिली रामायण लिखने की प्रेरणा

Trinath Mishra

एक राष्ट्र, एक चुनाव का पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ने किया समर्थन

bharatkhabar

CM योगी से मिली हेमा मालिनी, जानिए क्या है पूरा मामला

Pradeep sharma