Breaking News featured देश राज्य

Ramvilas Paswan के पार्थिव शरीर को देखकर बेसुध हुईं उनकी पहली पत्नी 

Ram Vilas Paswan 2 Ramvilas Paswan के पार्थिव शरीर को देखकर बेसुध हुईं उनकी पहली पत्नी 
  • भारत खबर || नई दिल्ली

हाल ही में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान Ramvilas Paswan के निधन होने पर आज उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन किया गया। बताते चलें कि रामविलास पासवान Ram vilas paswan ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था। आज उनकी पहली पत्नी राजकुमारी देवी उनके पार्थिव शरीर को देखने के लिए पहुंची। आज सुबह जब उनकी पत्नी रामविलास पासवान यानी अपने पति की के पार्थिव शरीर के पास पहुंची तो बुरी तरह से रोने लगीं। और वहां बेहोश होकर गिर पड़ी वहां पर मौजूद महिलाओं ने उन्हें बहुत संभालने की कोशिश की लेकिन वह बेसुध हो गई थी। रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी तलाक होने के बावजूद भी रामविलास पासवान Ram vilas paswan को ही अपना पति मानती हैं। और उनके लिए व्रत भी रखते हैं।

Ram Vilas Paswan

बताते चलें की राजकुमारी देवी ने अभी अपनी मांग में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के नाम का सिंदूर लगा रखा है। बताते चलें कि केंद्रीय मंत्री  रामविलास पासवान ने उन्हें तलाक दे दिया था मगर राजकुमारी देवी ने घर नहीं छोड़ा। अपने पति से दूर रहने के बाद भी उन्होंने अपने  सुहाग की पूरी तरह से रक्षा की व हमेशा उनकी सलामती के लिए प्रार्थना करती रहीं।

Ram Vilas Paswan

सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान Ramvilas Paswan की मौत की खबर सुनते ही उनकी पत्नी राजकुमारी देवी काफी बेसुध हालत में हो गई थी। वह जिस कार में आई उस कार चालक ने बताया कि वह 180 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद यहां पहुंची है और पूरे रास्ते रोती हुई आई हैं। उन्होंने पूरे रास्ते पानी तक नहीं पिया है। बस रो-रो कर ही रामविलास पासवान को पुकार रही हैं।

बताते चलें कि जब रामविलास पासवान Ramvilas Paswan की पहली पत्नी राजकुमारी देवी उनके पार्थिव शरीर को देखने पहुंची तो वहां पर नेताओं की वह और भी वरिष्ठ लोगों की भारी भीड़ लगी हुई थी। उनके गाड़ी से उतरते ही वहां चारों ओर रोने का कोहराम मच गया। वह पार्थिव शरीर को देखने के बाद उन्होंने अपने होश खो दिये बताते चलें की इस समय भी  वह बहुत बुरी हालत में हैं।

Related posts

भाजपा में अभी नहीं शामिल होंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह, सामने आयीं ये बड़ी वजह

Kalpana Chauhan

भारत का असरः महाराष्ट्र और ओडिशा में रोकी गई ट्रेनें, आंध्र प्रदेश में भी प्रदर्शन

Hemant Jaiman

बाइकर गर्ल कि एक गड्ढे ने ली जान

Srishti vishwakarma