लखनऊ। समाजवादी पार्टी के एमएलसी राजपाल कश्यप ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या पर निशाना साधा है। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सपा के एमएलसी ने केशव प्रसाद मौर्या को आईना दिखाया था। जिसके बाद से उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उसी तस्वीर का आधार बनाकर एक बार फिर राजपाल कश्यप ने तंज कसा है।
राजपाल कश्यप ने तंज कसते हुए ट्वीट किया कि – नाम की पट्टी विलुप्त हुई और सड़क न गड्ढा मुक्त हुई… स्टूल पर बैठे रह गये… मन का सपना रह गया अधूरा… अब तो कार्यकाल भी हो रहा है पूरा… इसीलिए सपावाले आईना दिखा रहे हैं… भाजपा सरकार का झूठ सबको बता रहे हैं।
नाम की पट्टी विलुप्त हुई और सड़क न गड्ढा मुक्त हुई… स्टूल पर बैठे रह गये…
मन का सपना रह गया अधूरा… अब तो कार्यकाल भी हो रहा है पूरा… इसीलिए सपावाले आईना दिखा रहे हैं… भाजपा सरकार का झूठ सबको बता रहे हैं।
#नहीं_चाहिए_भाजपा @samajwadiparty @yadavakhilesh pic.twitter.com/u4aXI1LQfK— Dr. Rajpal Kashyap (@DrRajpalKashyap) August 17, 2021
पहले भी राजपाल ने केशव पर साधा था निशाना
पिछले दिनों समाजवादी पार्टी कार्यालय में महान दल ने एक कार्यकर्ता सम्मेलन किया था। गौरतलब है कि महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य हैं। केशव देव मौर्य के बहाने बीजेपी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या पर राजपाल कश्यप ने कटाक्ष करते हुए कहा था कि असली केशव तो उनके यानी सपा के साथ हैं। बीजेपी के साथ वाले केशव यानी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या तो नकली हैं।
इतना ही उन्होंने तो यहां तक कह दिया था कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पास थानेदार तक नियुक्त करने की हैसियत नहीं है, डीएम एसपी की बात ही छोड़ दीजिए। इस दौरान उन्होंने केशव मौर्या पर खूब शब्दबाण चलाए थे।