September 26, 2023 7:49 pm
featured राजस्थान

राजस्थान : कांग्रेस में जिलाध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों के नाम तय, जल्द होंगे नियुक्त

congress flags pti 1642875829 राजस्थान : कांग्रेस में जिलाध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों के नाम तय, जल्द होंगे नियुक्त

 

मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के साथ ही अब राजस्थान में जल्द ही नए जिलाध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त होंगे। राजस्थान में तमाम जिलों के शहर और देहात के जिलाध्यक्ष और हर ब्लॉक के अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे।

यह भी पढ़े

Madhya Pradesh: भोपाल की मदर इंडिया कॉलोनी में क्लोरीन गैस टैंक लीक, 11 लोग हुए बीमार

 

इन्हें लिफाफे में बंद कर इलेक्शन अथॉरिटी को भेजा जा चुका है। अब कांग्रेस के नए अध्यक्ष की अनुमति से इनकी घोषणा कर दी जाएगी। राजस्थान के 200 विधानसभा क्षेत्र के लिए दो-दो ब्लाॅक अध्यक्षों के नाम तय किए गए हैं। इसके अलावा राजस्थान के 20 से ज्यादा जिलों के शहर और देहात के जिलाध्यक्षों के नाम भी तय कर लिए गए हैं। राजस्थान कांग्रेस का कहना है कि इन पदों के लिए सर्वसम्मति से निर्णय कर नाम फाइनल कर इलेक्शन अथॉरिटी को दे दिए हैं। अब अथॉरिटी इन नामों की घोषणा करेगी।

congress flags pti 1642875829 1 राजस्थान : कांग्रेस में जिलाध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों के नाम तय, जल्द होंगे नियुक्त

राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के दौरान पीसीसी सदस्य और डेलिगेट्स के चयन के दौरान ही प्रदेशभर से इन पदों पर नियुक्ति का प्रोसेस हो चुका है। हर जिले में जाकर जिलाध्यक्ष के लिए पर्यवेक्षकों ने संभावित दावेदारों से मुलाकात की और चर्चा की। इसके अलावा हर डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस कमेटी के स्तर पर भी चर्चा की गई है। राजस्थान में फिलहाल 13 ही जिलाध्यक्ष नियुक्त हैं। प्रदेशभर में शहर देहात मिलाकर 30 से भी ज्यादा जिलाध्यक्षों की नियुक्ति फिलहाल होनी है।

Related posts

बंगाल वाली दीदी ने अब बंग्लादेशी अभिनेता संग किया प्रचार, सिलीगुड़ी प्रशासन से रिपोर्ट तलब

bharatkhabar

अजीत पवार के बयान पर शिवसेना ने किया पलटवार कहा नदी का कीड़ा

mahesh yadav

Turkey-Syria Earthquake: तुर्की-सीरिया में भूकंप की तबाही, 4365 की मौत, 5600 इमारतें जमींदोज

Rahul