featured राजस्थान

राजस्थान: शाम 4 बजे गहलोत कैबिनेट की बैठक, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा, मंत्रिमंडल विस्तार पर फैसला संभव

EEAANNqVUAAGE04 राजस्थान: शाम 4 बजे गहलोत कैबिनेट की बैठक, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा, मंत्रिमंडल विस्तार पर फैसला संभव

राजस्थान कैबिनेट की आज शाम 4 बजे बैठक होने जा रही है। इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा होगी। वहीं आज मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी फैसला हो सकता है।

शाम 4 बजे होगी गहलोत कैबिनेट की बैठक

पंजाब के सियासी घटनाक्रम के बाद राजस्थान में सियासी हलचलें तेज हो गई हैं। मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों के जल्द पिटारा खुलने की उम्मीद दिखाई दे रही है। लंबे समय बाद आज राजस्थान कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। आज यानी बुधवार शाम 4 बजे गहलोत कैबिनेट की बैठक होगी। पंजाब के सियासी घटनाक्रम के बाद राजस्थान में सियासी हलचलें तेज हो गई हैं। मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों के जल्द पिटारा खुलने की उम्मीद दिखाई दे रही है। लंबे समय बाद आज राजस्थान कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। आज यानी बुधवार शाम 4 बजे गहलोत कैबिनेट की बैठक होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीमार होने के बाद ये कैबिनेट की पहली बैठक होगी। ये बैठक वर्चुअल नहीं होगी बल्कि सभी मंत्री सीएमआर में मौजूद रहेंगे।

साढ़े चार बजे मंत्रिपरिषद की बैठक, मंत्रिमंडल विस्तार पर फैसला संभव

वहीं कैबिनेट बैठक के बाद शाम साढ़े चार बजे मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई गई है। राजस्थान में लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार अटका हुआ है और प्रदेश प्रभारी अजय माकन भी कह चुके हैं कि गहलोत की तबीयत खराब नहीं होती तो अब तक मंत्रिमंडल विस्तार हो जाता। कैबिनेट की बैठक बुलाए जाने के बाद से इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार भी जल्द ही कर लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री पर्यटन संबल योजना को मिलेगी मंजूरी!

कैबिनेट बैठक में पेंशन प्रक्रिया को सरल करने के लिए सेवा नियमों में संशोधन,मुख्यमंत्री पर्यटन संबल योजना को मंजूरी देने, उद्योग विभाग का नाम उद्योग और वाणिज्य विभाग करने समेत करीब 17 एजेंडे हैं जिन पर मुहर लगाई जाएगी। खैर. कैबिनेट की बैठक में आज और भी कई अहम मुद्दों पर चर्चा संभव है। बैठक में सरकारी नौकरियों में मृतक आश्रितों की श्रेणी में विधवा पुत्रियों को शामिल करने को लेकर भी विचार की जाएगी। इसके साथ ही यूडीएच के भू-आवंटन से जुड़े नियमों में शिथिलता मामले भी कैबिनेट की बैठक में रखे जाएंगे।

विवाहों का अनिवार्य रजिस्ट्रीकरण संशोधन विधेयक पर चर्चा

बैठक में विवाहों का अनिवार्य रजिस्ट्रीकरण संशोधन विधेयक 2021 को लेकर भी बैठक में चर्चा हो सकती है। विधानसभा में सरकार ने इस बिल को पारित किया था। विधेयक को लेकर विपक्ष ने सवाल खड़े किए थे तो वहीं सामाजिक संगठनों और विभिन्न संगठनों ने भी इस बिल की खिलाफत की है। आज की बैठकों में जिस खबर पर नजर रहेगी वो है मंत्रिमंडल विस्तार। अब देखना ये होगा की गहलोत सरकार का विस्तार कब तक होता है। क्या आज की बैठकों में कोई हल निकलेगा या फिर नहीं।

Related posts

Happy Birthday : आधी रात को नेहा कक्कड़ के ‘बॉयफ्रेंड’ ने दिया ये सरप्राइज

mohini kushwaha

मोबाइल में ऑफलाइन ऐड से हैं परेशान, फॉलो करो ये ट्रिक

Rahul

आम्रपाली दुबे समेत इन सुपरस्टार की ओर से दी गई श्रध्दांजलि, पोस्ट की कविताएं और वीडियो

mohini kushwaha