Rajasthan: राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार 25 मार्च को सुबह 11 बजे सर्वश्रेष्ठ विधायकों को सम्मानित किया जाएगा। साल 2019 के लिए विधायक ज्ञानचन्द पारख, साल 2020 के लिए विधायक संयम लोढ़ा और साल 2021 के लिए विधायक बाबूलाल और विधायक मंजू देवी को सम्मानित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें :-
Share Market Today: सेंसेक्स 380 अंक फिसला, निफ्टी 17200 के नीचे
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ होंगे। राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की राजस्थान शाखा के तत्वावधान में संसदीय लोकतंत्र के उन्नयन में ‘राज्यपाल एवं विधायकों’ की भूमिका विषय पर सेमीनार आयोजित किया जाएगा।
सीएम गहलोत, मंत्री और विधायक रहेंगे मौजूद
राजस्थान विधानसभा और राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की राजस्थान शाखा के अध्यक्ष डॉ. सीपी. जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, संसदीय कार्य मंत्री शांति कुमार धारीवाल और नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया सहित विधायकगण, पूर्व विधायकगण और गणमान्य नागरिकगण भाग लेंगे।