featured देश

दिल्ली एनसीआर में हुई बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत

रसलर दिल्ली एनसीआर में हुई बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत

नई दिल्ली। गर्मी से परेशान दिल्ली वासियों और दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोगों को रविवार गर्मी से राहत मिली। दिल्ली एनसीआर में सुबह तड़के झमाझम बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। पिछले कई दिनों से परेशान लोगों को बारिश से काफी राहत मिली है। बारिश होने से मौसम काफी खुश मिजाज़ दिखा। दिल्ली में सुबह भी झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहा। कई इलाकों में पानी जमा होने की शिकायत मिली। लेकिन छुट्टी का दिन होने से सड़कों पर जाम की कोई सूचना नहीं है। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि शाम तक फिर बारिश हो सकती है।

रसलर दिल्ली एनसीआर में हुई बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत

बता दें कि विभाग का कहना है कि अगले दो दिन आंशिक रूप से बादल और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। राजधानी में सबसे ज्यादा तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पालम का दर्ज किया गया। राजधानी में चार स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। राजधानी में सफदरजंग का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

साथ ही राजधानी में आद्र्रता का स्तर अधिकतम 53 फीसद तथा न्यूनतम स्तर 39 फीसद दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों धूल भरी आंधी के चलने और हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Related posts

‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के लिये रेल मंत्रालय से जल्द मिलेंगीं ट्रेनें: मनीष सिसोदिया

Trinath Mishra

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बनने पर सिद्धू ने जताया सोनिया, राहुल-प्रियंका का आभार, कहा- ‘जीतेगा पंजाब’

pratiyush chaubey

उसने सड़क पर दम तोड़ दिया, कोई देखता रहा, किसी ने मोबाइल चुराया (वीडियो)

bharatkhabar