मेरठ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चुनावी जनसभाओं के कार्यक्रम में आज लोगों को संबोधित करने आज मेरठ पहुंचे हैं। अखिलेश यादव के साथ इस जनसभा में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद हैं। लोगों को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि लोगों को विकास के नाम पर इस बार मतदान किया है। समाजवादी पार्टी ने अब तक प्रदेश के विकास के लिए प्रयास किया है इसलिए सपा कांग्रेस के गठबंधन को वोट दें।
अखिलेश ने क्या कहा-
- नोटबंदी से परेशान जनता चुनाव में देगी जबाब
- देश को मोदी और अमित शाह से मुक्त कराने का समय
- भाजपा सरकार ने महज लोगां को बेवकूफ बनाने का किया है काम
- नौजवानों के रोजगार के लिए सपा सरकार है प्रतिबद्ध
- सपा सरकार में प्रदेश का हुआ है जमकर विकास
राहुल गांधी ने क्या कहा- कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मेरठ की जनसभा में अखिलेश के हां में हां मिलाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने लोगों को बस बेवकूफ बनाया है, विकास के लिए कई सारे वायदे किए गए लेकिन वास्तविकता में कहीं भी विकास नजर नहीं आता है। राहुले ने एकबार फिर से मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार ने गरीबों के पैसों को बैंको में जमाकरवाया और उसका सीधा लाभ देश के कुछ अमीर लोगां को दिया है, कुछ गिने चुने लोगों के कर्ज को माफ किया है।