featured देश

भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान में बनेगा राममंदिरः गिरिराज सिंह

Giriraj singh भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान में बनेगा राममंदिरः गिरिराज सिंह

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में चुनाव के नजदीक आते ही लगातर बीजेपी के नेताओं के विवादित बयान सामने आ रहे हैं। पहले विनय कटियार और अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विवादित बयान दिया है। गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से राम मंदिर के मुद्दे को उठाते हुए कहा है कि राम मंदिर भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान में बनेगा। उन्होंने कहा है कि मंदिर कब और कैसे बनेगा इसपर कुछ नहीं कहा जा सकता है, लेकिन मंदिर अवश्य ही बनेगा।

Giriraj singh भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान में बनेगा राममंदिरः गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि राम मंदिर किसी भी राजनीतिक पार्टी का मुद्दा नहीं है, इसे किसी भी एक पार्टी से जोड़ कर देखा जाना सही नहीं है, चुनाव के नजदीक आते ही लोग इस मुद्दे को भाजपा से जोड़कर देखना शुरु कर देते हैं, जोकि ठीक नहीं है। उन्होने कहा है कि भाजपा सरकार लगातार इस विषय को कानूनी तौर से सुलझाने में लगी हुई है और समय आते ही इसको लेकर निर्णय लिए जाएंगे।

विनय कटियार ने दिया था विवादित बयान- गिरिराज सिंह के साथ साथ विनय कटियार ने भी राम मंदिर के मुद्दे को उठाया था। विनय कटियार ने कहा था कि अयोध्या के अंदर राम जन्मभूमि पर राम का मंदिर बने यह हमारा संकल्प है। कोई भी सरकार आए या जाए, अयोध्या के अंदर राम का मंदिर बन कर रहेगा और कोई समझौता नहीं होगा। रामराज्य स्थापित होगा। ऐसा काम करने की जरूरत है, जिससे देश में समान नागरिक आचार संहिता लागू हो। सर्वोच्च न्यायालय का मत है कि देश में समान नागरिक आचार संहिता लागू होनी चाहिए।

Related posts

राफेल को सामान मुहैया कराने वाली कंपनी गोवा में लगाए कारखाना: पर्रिकर

Rahul srivastava

मीनाक्षी सुन्दरम से पूरे प्रदेश से 500 प्रिंसिपल्स ने एक साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया

Shubham Gupta

बसपा को इस पूर्व मंत्री ने दिया झटका,जानिए वजह

sushil kumar