पंजाब

पंजाब : पुलिस के इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर हमला, धमाके में TNT का किया इस्तेमाल !

1652122061img 20220509 wa0018 1 1652148477 पंजाब : पुलिस के इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर हमला, धमाके में TNT का किया इस्तेमाल !

पंजाब पुलिस के मोहाली स्थित इंटेलिजेंस विंग के हेडक्वार्टर पर विस्फोटक हमला हुआ है। हमले के बाद से ही सुरक्षा और कड़ी कर दी गयी है ।

यह भी पढ़े

श्रीलंका में नहीं सुधर रहे हालात, गृह युद्ध का बना खतरा, पूर्व PM ने परिवार सहित नेवल बेस में ली शरण, हिंसा में अब तक 8 लोगों की मौत

पंजाब DGP की माने तो हेडक्वार्टर पर प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया है। जिस वक्त हमला हुआ, कमरे में कोई नहीं था। इसका इंपैक्ट भी दीवार पर आया है। इस मामले में आतंकी हमले के एंगल पर DGP ने कहा कि अभी इसकी जांच की जा रही है। पंजाब पुलिस ने अंबाला से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। इसी पर धमाका करने का शक है। पंजाब पुलिस उसे अंबाला से मोहाली ला रही है।

1 1652148469 पंजाब : पुलिस के इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर हमला, धमाके में TNT का किया इस्तेमाल !

पुलिस इंटेलिजेंस के सूत्रों से बड़ी जानकारी सामने आई है। इस हमले के जरिए इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर की बिल्डिंग को उड़ाने की साजिश थी। निशाना चूक गया। विस्फोटक खिड़की के अंदर जाने के बजाय दीवार से टकरा गया। रक्षा विशेषज्ञ भी मान रहे हैं कि अगर विस्फोटक सीधे कमरे में जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

Screenshot 2022 05 10 10.02.47 AM पंजाब : पुलिस के इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर हमला, धमाके में TNT का किया इस्तेमाल !

फ़िलहाल मामले में पुलिस ने दो संदिग्ध पकड़े हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विदेशी हैंडलरों ने ही यह टास्क दिया था। इस बिल्डिंग में पंजाब पुलिस के आर्गेनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का ऑफिस भी है। ऐसे में इसके पीछे गैंगस्टरों का भी हाथ होने की संभावना जताई जा रही है।

Screenshot 2022 05 10 10.06.50 AM पंजाब : पुलिस के इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर हमला, धमाके में TNT का किया इस्तेमाल !

Related posts

एजेंडा नहीं उपलब्धियां गिनाएं कैप्टन : प्रकाश सिंह बादल

Anuradha Singh

पंजाब सरकार ने शराब, नशा और हिंसा को प्रमोट करने वाले गानों पर रोक लगाने के लिए लिखा केंद्र पत्र 

Rani Naqvi

लोकसभा चुनाव में खर्च हुई इतनी रकम, सोशन साइट्स पर रहा सबसे ज्यादा भरोसा

bharatkhabar