featured पंजाब राज्य

बााबा दीप सिंंह जी के जन्म दिवस को समर्पित नगर कीर्तन के दौरान अचानक तेज धमाका, 2 की मौत कई घायल

पंजाब 3 बााबा दीप सिंंह जी के जन्म दिवस को समर्पित नगर कीर्तन के दौरान अचानक तेज धमाका, 2 की मौत कई घायल

तरनतारन। बााबा दीप सिंंह जी के जन्म दिवस को समर्पित नगर कीर्तन के दौरान शनिवार को अचानक तेज धमाका हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। नगर कीर्तन में धमाके के कारण अफरा-तफरी मच गई। जब धमाका हुआ तब नगर कीर्तन गांव पहुविंड से गुरुद्वारा टाहला साहिब लिए रवाना हुआ ही था। धमाका कैसे हुआ, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। मृतकों में 12 वर्षीय गुरप्रीत सिंह व 17 वर्षीय मनप्रीत सिंह शामिल हैं।

उधर, एएनआइ के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लगभग 14-15 लोगों के मौत की आशंका है। एसएसपी ध्रुव दाहिया के अनुसार नगर कीर्तन में आतिशबाजी के दौरान ट्रैक्टर पर रखी विस्फोटक सामग्री में आग लगने से यह धमाका हुआ है। अभी घटना की जांच की जा रही है। इसके बाद ही पक्के तौर पर कुछ कहा जा सकता है।  

इससे पहले, एसएसपी धुव्र दाहिया ने भी पहले 15 लोगों के मरने की आशंका जताई थी। हालांकि बाद में उन्होंने दो ही लोगों के मरने की पुष्टि की हैैै। कई घायलों की स्थिति अभी गंभीर बनी है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है। घटनास्थल को पुलिस ने चारों ओर से घेर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के बारे में कोई जानकारी दी जा सकती है

पुलिस बल के साथ-साथ आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस का कहना है कि अभी उनका ध्यान राहत एवं बचाव कार्य पर है। धमाका कैसे हुआ अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। बता दें, तरनतारन सीमांत जिला है। इसकी सीमा पाकिस्तान से सटी है। घटनास्थल पाक सीमा से लगभग 40 किलोमीटर दूर है। धमाका आतंकी घटना भी हो सकती है। 

Related posts

पीएम मोदी ने कर्नाटक के तुमकुर में CAA के खिलाफ विपक्ष के आंदोलन को लेकर जमकर बोला हमला 

Rani Naqvi

नोएडाः सेक्टर 58 के पार्क में नवाज अदा करने पर रोक, प्रशासन ने भरवाया पानी

mahesh yadav

यूपी में 2022 के चुनाव को लेकर सरगर्मियां हुई तेज, स्मृति ईरानी का अमेठी का दौरा शुरू

Rani Naqvi