featured पंजाब

पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए मैदान में उतरे केजरीवाल, बोले- उद्योगपतियों की समस्या का होगा समाधान, पंजाब को दिल्ली की तरह बनाएंगे

kejriwal in meerut पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए मैदान में उतरे केजरीवाल, बोले- उद्योगपतियों की समस्या का होगा समाधान, पंजाब को दिल्ली की तरह बनाएंगे

पंजाब में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर आम आदमी पार्टी मैदान में उतर चुकी है। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के दौरान पर पहुंचे। यहां उन्होंने 24 घंटे बिजली देने के साथ-साथ उद्योगपतियों की सभी समस्याओं का समाधान करने का वादा किया।

उद्योगपतियों की समस्या का होगा समाधान- केजरीवाल

पंजाब में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर आम आदमी पार्टी मैदान में उतर चुकी है। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के दौरान पर पहुंचे। जालंधर में उन्होंने व्यापारियों से से मुलाकात की। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के अंदर बेरोजगारी है। उद्योगपति उन बेरोजगारों को रोजगार दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी उद्योगपतियों की सभी समस्याओं का समाधान करेगी। पंजाब में अब उद्योग खोलेंगे हमें पंजाब को दिल्ली की तरह बनाना है ताकि देशभर के लोग पंजाब काम करने आए।

पंजाब को दिल्ली की तरह बनाएंगे- केजरीवाल

इस अवसर पर सीएम केजरीवाल ने कहा कि अगर पंजाब में आम आदमी पार्टी सत्ता में आती है तो वो सभी बदलाव किए जाएंगे जो दिल्ली में कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने पूरी दुनिया में डंका बजाया है लेकिन पंजाब का सिस्टम खराब है। यहां लोग उद्योग छोड़कर जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने उद्योगपतियों से कहा कि जालंधर की नौ सीटें जीतने की जिम्मेदारी आपकी है।

‘शीर्ष पर ईमानदार सीएम होने से पूरा कैबिनेट ठीक होगा’

केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने आगे कहा कि अगर शीर्ष पर ईमानदार सीएम और कैबिनेट है तो मैं चुनौती दे सकता हूं कि नीचे का पूरा ढांचा ठीक हो जाएगा। उन्‍होंने कहा कि पंजाब बिजली का उत्‍पादन करता है लेकिन पॉवर कट खूब होता है। आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद पंजाब में भी 24 घंटे बिजली आएगी।

Related posts

चीन में कोरोना से भी भयंकर वायरस ने दी दस्तक..

Mamta Gautam

Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि के अंतिम दिन होती है मां सिद्धिदात्री की पूजा, जानिए पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त

Rahul

दीपिका पादुकोण ने थामा रणवीर कपूर का हाथ

mohini kushwaha