featured पंजाब

पंजाब: अमृतसर के पॉश इलाके में कूड़े के ढेर में मिला हैंड ग्रेनेड, मचा हड़कंप

punjab 1628846102 पंजाब: अमृतसर के पॉश इलाके में कूड़े के ढेर में मिला हैंड ग्रेनेड, मचा हड़कंप

पंजाब के अमृतसर में एक बार फिर हैंड ग्रेनेड मिलने की खबर से हड़कंप मच गया। शहर के पॉश इलाके में हैंड ग्रेनेड मिलने की सूचना जब पुलिस की मिली तो बम निरोधक दस्ता और पुलिस मौके पर पहुंची।

कूड़े के ढेर में मिला हैंड ग्रेनेड

एक और देशभर में 15 अगस्त की तैयारियां चल रही हैं। तो दूसरी ओर आतंकी गतिविधियां भी बढ़ती जा रही हैं। इसी बीच पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार को अचानक हड़कंप मच गया, जब शहर के पॉश इलाके में हैंड ग्रेनेड मिलने की खबर आई। बताया जा रहा है कि रंजीत एवेन्यू में घर के सामने कूड़े के ढेर में ग्रेनेड बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल और डीसीपी मुखविंदर सिंह भुल्लर मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

सफाई कर्मचारी ने दी पुलिस की सूचना 

बताया जा रहा है कि सफाई कर्मचारी जब पॉश इलाके में सफाई कर रहा था तभी उसे कूड़े के ढेर में ग्रेनेड दिखाई दिया। इसके तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई और तब पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस की ओर से पूरे इलाके में सख्ती बढ़ा दी गई है और हर एक चीज की बारीकी से जांच की जा रही है।

स्वतंत्रता दिवस के चलते बढ़ाई गई सख्ती

इससे पहले अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित गांव डालेके के पास शनिवार और रविवार की को पंजाब पुलिस और सीमा सुरक्षा बल ने संयुक्त तलाशी अभियान में तीन किलो आरडीएक्स, पांच हैंड ग्रेनेड और 100 से ज्यादा कारतूस बरामद किए थे। जिसके बाद से ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गई थी। लगातार सर्च ऑपरेशन चलाकर आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगाया जा रहा है।

चंडीगढ़ में भी पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

पंजाब के साथ-साथ चंडीगढ़ में भी पुलिस स्वतंत्रता दिवस को लेकर अलर्ट हो गई है। पुलिस की ओर से बाहर से आने वाले लोगों की तलाशी ली जा रही है। बस स्टेशन और सेक्टरों में जगह-जगह पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। चंडीगढ़ पुलिस की ओर से भीड़ वाली जगहों पर स्पेशल चैकिंग की जा रही है। सेक्टर 17 परेड ग्राउंड में जहां स्वतंत्रता दिवस को लेकर मुख्य कार्यक्रम होना है वहां आसपास और भीड़भाड़ वाली जगहों पर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया।

Related posts

अमेरिका और जापान से बैठक के बाद पीएम मोदी ने अर्जेंटीना में एक नया नारा दिया

Rani Naqvi

देश का इंतजार खत्म, देर रात चांद की सतह पर लैंड करेगा भारत का चंद्रयान-2 

Rani Naqvi

IPL- 2021 का पूरा शेड्यूल जारी, 9 अप्रैल से होगा आगाज

Sachin Mishra