Punjab: पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा को विजिलेंस ब्यूरो ने देर रात पकड़ा। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो को एक करोड़ रुपये रिश्वत ऑफर करने के आरोप में पंजाब के पूर्व मंत्री सुन्दर श्याम अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया है।
ये भी पढें :-
रूस के मिलिट्री कैंप पर दो हमलावरों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 11 सैनिकों की मौत, 15 से ज्यादा घायल
अरोड़ा के खिलाफ भ्रष्टाचार को लेकर चल रही थी जांच
अरोड़ा के खिलाफ भ्रष्टाचार को लेकर जांच चल रही थी। सुंदर श्याम अरोड़ा कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में मंत्री थे। छ: महीने में कांग्रेस के तीसरे पूर्व मंत्री की गिरफ़्तारी हुई है। इससे पहले कैप्टन सरकार में मंत्री रहे साधु सिंह धर्मसोत और भरतभूषण आशु को गिरफ़्तार किया गया था।
पहले राज्य विजिलेंस ब्यूरो ने अरोड़ा को दिया था नोटिस
इससे पहले राज्य विजिलेंस ब्यूरो ने अरोड़ा को नोटिस दिया था। नोटिस के बाद बुधवार को सुंदर शाम अरोड़ा विजिलेंस ऑफिस पहुंचे और उनसे पूछताछ हुई थी। करीब दो घंटे तक उससे पूछताछ की गई थी।