featured दुनिया

रूस के मिलिट्री कैंप पर दो हमलावरों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 11 सैनिकों की मौत, 15 से ज्यादा घायल

firing रूस के मिलिट्री कैंप पर दो हमलावरों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 11 सैनिकों की मौत, 15 से ज्यादा घायल

रूस के मिलिट्री कैंप पर दो हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें 11 रूसी सैनिकों की मौत हो गई जबकि 15 से ज्यादा घायल हो गए हैं। रूस के रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक यह हमला रूस के दक्षिणी-पश्चिमी इलाके में बेलगोरोड क्षेत्र में हुआ है।

ये भी पढ़ें :-

16 अक्टूबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल का समय

यह इलाका यूक्रेन की सीमा के नजदीक है जिसके खिलाफ रूसी सेना ने जंग छेड़ रखी है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने इसे आतंकवादी हमला बताया है। रूसी सेना की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों हमलावरों को भी मार गिराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक फायरिंग करने वाले दोनों हमलावर अन्य सैनिकों के साथ फायरिंग की प्रैक्टिस कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने प्रशिक्षण में हिस्सा ले रहे अन्य सैनिकों पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक की गई इस फायरिंग में 11 रूसी सैनिकों की मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से अफरातफरी मच गई। रूसी सैनिकों ने तत्काल जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों हमलावरों को मार गिराया।

आपको बता दें कई महिनों से यूक्रेन और रूस के बीच जंग छिड़ी हुई है, जिसके कारण यूक्रेन के कई दिन तबाह हो गए हैं।

Related posts

ताइवान में लगे 24 घंटे में 100 बार भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 7.2 मापी तीव्रता

Rahul

पाकिस्तान के लाहौर में बम धमाका, 15 लोगों की मौत, 25 से अधिक घायल

Rahul srivastava

सरकार लाई औद्योगिक अनुकूल रक्षा उत्पादन नीति, विकसित होंगे दो रक्षा औद्योगिक गलियारे

Rani Naqvi