featured दुनिया देश

अफगानिस्तान: शिया मस्जिद में बड़ा बम धमाका, 32 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

car bomb blast 6560257 835x547 m अफगानिस्तान: शिया मस्जिद में बड़ा बम धमाका, 32 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

दक्षिणी अफगानिस्तान के कंधार शहर में शुक्रवार को एक बड़ा हमला हुआ है। यहां एक शिया मस्जिद में हुए बम धमाके में 32 लोगों की मौत हो गई है। बम धमाके में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

शिया मस्जिद में बड़ा बम धमाका  32 लोगों की मौत

दक्षिणी अफगानिस्तान के कंधार शहर में गुरुवार को एक बड़ा हमला हुआ है। यहां एक शिया मस्जिद में हुए बम धमाके में 32 लोगों की मौत हो गई है। ये हमला यहां सबसे बड़ी मस्जिद पर हुआ। बताया जा रहा है कि इस बम धमाके में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

एक हफ्ते में शिया मस्जिद पर दूसरी बार बड़ी घटना

अफगानिस्तान में बीते एक हफ्ते के दौरान शिया मस्जिद पर हमले की यह दूसरी बड़ी घटना है। इसके अलावा किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। बम धमाके के पीछे का कारण अब तक पता नहीं चला है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह एक आत्मघाती हमला है। वहीं तालिबान के एक प्रवक्ता ने बताया कि कंधार की एक मस्जिद को निशाना बनाकर विस्फोट किया गया है। इससे हफ्ते पहले देश के उत्तरी हिस्से में इसी तरह का विस्फोट किया गया था।

अल्पसंख्यकों को बनाया जा रहा निशाना

मस्जिद में अक्सर शिया अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्य आते हैं, जिन्हें इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह निशाना बनाता रहा है। इससे पहले बीते शुक्रवार को भी शुक्रवार की नमाज के दौरान ही उत्तरी शहर कुंदुर की एक मस्जिद में बम हमला हुआ था। जिसमें कम से कम 50 लोगों के मारे जाने खबर थी। 3 अक्टूबर को भी काबुल में एक मस्जिद के बाहर धमाका हुआ था, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी।

Related posts

#Me too: नंदिता दास के पिता मशहूर पेंटर जत‍िन दास पर महिला ने लगाए सेक्शुअल हैरसमेंट के आरोप

Rani Naqvi

अभी भारत के साथ कोई कारोबार नहीं- इमरान खान

Saurabh

मुरादाबाद: इन निर्देशों के साथ खुलेंगे स्कूल, खेलों पर रहेगी पाबंदी

sushil kumar