featured पंजाब राज्य

Punjab CM Oath Ceremony Live: भगवंत मान ने पंजाब मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ

Screenshot 2022 03 16 134653 Punjab CM Oath Ceremony Live: भगवंत मान ने पंजाब मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ

Punjab CM Oath Ceremony Live ||आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पंजाब के नवनिर्वाचित सीएम भगवंत मान का शपथ ग्रहण समारोह शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में होगा। वहीं सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार यानी आज भगवंत मान अकेले ही सीएम पद की शपथ लेंगे। बाकी सभी कैबिनेट मंत्री 19 मार्च को शपथ लेंगे।

समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुए केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली से रवाना हो तो की जानकारी उन्होंने खुद अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा की उन्होंने लिखा है कि “आज पंजाब के लिए बहुत बड़ा दिन है। नई उम्मीद की इस सुनहरी सुबह में आज पूरा पंजाब इकठ्ठा होकर एक खुशहाल पंजाब बनाने की शपथ लेगा। उस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए मैं भी शहीद भगत सिंह के पैतृक गाँव खटकड़ कलाँ के लिए रवाना हो गया हूँ।”

पंजाब कैबिनेट में सीएम समेत 18 मंत्री होंगे शामिल

जानकारी के मुताबिक पंजाब कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत अट्ठारह मंत्री शामिल हो सकते हैं वही शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल शामिल होंगे।

117 सीटों में से AAP ने 92 सीटों पर हासिल की जीत

पंजाब विधानसभा की कुल 117 सीटों में से आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर जीत दर्ज की। वही अनुमान है कि पंजाब के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में करीब 3 लाख से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं।

Related posts

ओवैसी ने लखनऊ में भरी हुंकार- हम यूपी में लड़ेंगे चुनाव, अयोध्या दौरे पर औवेसी

Rani Naqvi

राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी रिकॉर्ड तोड़ बारिश

Rahul

Share Market Today: शेयर बाजार में आज फिर गिरावट, सेंसेक्स ने 392 अंक टूटा, निफ्टी 15300 के स्तर पर

Rahul