featured यूपी

सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर तक प्रचारित करें भाजपा कार्यकर्ता- राधा मोहन सिंह

सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर तक प्रचारित करें

लखनऊ। केंद्रीय मंत्री उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रभारी राधा मोहन सिंह ने शनिवार को लखनऊ महानगर के पूर्व मंडल 1 के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर बूथ स्तर तक जाना है। सरकार की विकास परक नीतियों के बलबूते हम आगामी विधानसभा चुनाव फिर से जीतेंगे। वज्ञ महामना मालवीय विद्यालय में आयोजित भाजपा की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

राधा मोहन सिंह ने कहा कि हमें मंडल के सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर उनको साथ लेकर के उन्हें पार्टी के काम के लिए सक्रिय करना है। जल्द से जल्द बूथ स्तर की समितियों का सत्यापन करें और यदि जरूरी हो तो नए लोगों को भी शामिल कर सकते हैं।
प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हर क्षेत्र में काम हुआ है। सरकार की योजनाओं का लाभ गरीब जनता को मिल रहा है। बैठक में उन्होंने सेवा ही संगठन अभियान, कोरोना के दोनों भाजपा के सेवा कार्य, टीकाकरण और भाजपा द्वारा कराए जा रहे वृक्षारोपण की चर्चा की। उन्होंने स्वास्थ्य स्वयंसेवक हर बस्ती में बनाने की बात कही। इस मौके पर प्रदेश सरकार के मंत्री आशुतोष टंडन भी मौजूद रहे।

Related posts

बसंत पंचमी के साथ ब्रज में होली का आगाज, बांके बिहारी मंदिर में बरसा अबीर-गुलाल

Rahul

Punjab News: अमृतपाल सिंह के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 साथी गिरफ्तार

Rahul

विदेश मंत्री का बयान-मुसलमान होने की सजा सलमान को मिली

mohini kushwaha