Breaking News यूपी

प्रियंका ने पदाधिकारियों से लिया फीडबैक, जोनवार प्रशिक्षण दे रही कांग्रेस

priyanka gandhi in assam 1614603280 प्रियंका ने पदाधिकारियों से लिया फीडबैक, जोनवार प्रशिक्षण दे रही कांग्रेस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के विधानसभा चुनाव (Assembly Election) को लेकर कांग्रेस (Congress) ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) ने भी कांग्रेस के पदाधिकारियों से यूपी को लेकर फीडबैक लेना शुरू कर दिया है।  प्रियंका गांधी कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद कर रहीं हैं। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी अगले सप्ताह से लखनऊ (Lucknow) में डेरा डालने जा रहीं हैं। यूपी आने से पहले वे कांग्रेस (Congress) की तैयारियों का जायजा ले रहीं हैं।

कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं के लिए जोनवार प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन कर रही है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ब्लाक, जिला अध्यक्ष के अलावा प्रदेश के पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। इस प्रशिक्षिण शिविर में चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर सबकी जिम्मेदारियों को तय किया जा रहा है।

संगठन को मजबूत करें पदाधिकारी: प्रियंका

प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन को और मजबूत करें। जिससे कि आगामी विधानसभा चुनाव की लड़ाई को और मजबूती से लड़ा जाए। प्रियंका गांधी ने कहा कि 2022 का चुनाव बेहद अहम है। इस चुनाव में कांग्रेस एक बड़ी भूमिका में है। ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बड़ी हो जाती है। उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं को तैयार कर उनको जिम्मेदारी दी जाए।

WhatsApp Image 2021 07 04 at 2.29.23 PM प्रियंका ने पदाधिकारियों से लिया फीडबैक, जोनवार प्रशिक्षण दे रही कांग्रेस

 

संगठन की राय सबसे अहम

प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव के लिहाज से संगठन की राय सबसे अहम होगी। कार्यकर्ताओं के फीडबैक के आधार पर टिकटों का वितरण किया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि जिस किसी पर भी संगठन की पूरी सहमति नहीं होगी, उन्हें जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। उन्होंने यह कहकर संदेश देने की कोशिश की है कि क्षेत्र में सक्रिय लोगों को ही जिम्मेदारी दी जाएगी।

WhatsApp Image 2021 07 04 at 2.29.26 PM प्रियंका ने पदाधिकारियों से लिया फीडबैक, जोनवार प्रशिक्षण दे रही कांग्रेस

किसानों और महंगाई के मुद्दे पर अभियान चलाएगी कांग्रेस

यूपी चुनाव के मुद्दे को लेकर भी कांग्रेस मंथन कर रही है। हालांकि कांग्रेस इस बार किसानों और महंगाई के मुद्दों पर बीजेपी सरकार को घेरने का प्लान तैयार कर रही है। जल्द ही इसको लेकर एक अभियान चलाने की तैयारी है। कांग्रेस नेता इस अभियान को लेकर मंथन करने में जुटे हुए हैं।

सोशल मीडिया से भी होगा वार

कांग्रेस इस बार सोशल मीडिया के जरिए अपने चुनावी प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने की तैयारी कर रही है। इसको लेकर ट्रेनिंग दी जाएगी। उसके बाद सोशल मीडिया के जरिए योगी और मोदी सरकार पर हमले किए जाएंगे।

Related posts

आगामी चुनाव के लिए बीएसपी प्रत्याशियों ने शुरु किया चुनाव प्रचार, कई इलाकों में की सभाएं

Ankit Tripathi

एम्स में सुरक्षाकर्मियों से मारपीट करने पर सोमनाथ भारती गिरफ्तार

shipra saxena

कारसेवकों की हत्या कराने वालों को याद आ रहे ‘राम’

Shailendra Singh