Breaking News featured देश

ब्लास्ट के बाद कपड़ा गोदाम मलबे में हुआ तब्दील, मौके पर 9 की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

cf3c3d49 e0c5 42d5 8b28 7599e0ad5bca ब्लास्ट के बाद कपड़ा गोदाम मलबे में हुआ तब्दील, मौके पर 9 की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

अहमदाबाद। गुजरात राज्य के शहर अहमदाबाद में आज यानि बुधवार को दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। कपड़े के गोदाम में आग लगने से 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आग लगने से गोदाम की छत नीचे गिर गई। जिसके मलबे में अभी चार लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की खबर सुनते ही लोगों के पैरो तले जमीन खिसक गई। घटनास्थल पर राहत बचाव कार्य के लिए दमकल की गाड़िया पहुंच चुकी हैं।

हादसे में 9 लोगों की मौत-

बता दें कि आए दिन कहीं न कहीं से आग लगने की खबर सुनने को मिल ही जाती है। कभी शाॅर्ट सर्किट के कारण तो कभी फैक्ट्रीयों में गैस रिसाव के कारण भीषण हादसे हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ आज अहमदाबाद में हुआ। एक कपड़े के गोदाम में आग लग गई। आग लगने के बाद बिल्डिंग में हुए धमाके की वजह से छत गिर गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, 4 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है. आग नानूकाका एस्टेट स्थित कपड़े के गोदाम में लगी है। मलबे में दबे हुए लोगों को निकालने का काम जारी है। प्रशासन ने 9 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है. प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

एक बॉयलर में ब्लास्ट होने के कारण लगी आग-

दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि गोदाम के बगल में एक बॉयलर में ब्लास्ट होने के कारण आग लगी। घटना में 6 लोगों को बचाया गया है, जिसमें एक ठीक हालत में है और बाकी की हालत गंभीर या वो मृत भी हो सकते हैं। दमकल की 12 गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं।

Related posts

उत्तराखंड में राष्ट्रीय राजमार्गों पर दुर्घटनाओं की संख्या अधिक, जानें कितने लोगों की गई जान

Samar Khan

महापौर और अध्यक्षों के अप्रत्यक्ष चुनावों पर  भाजपा  का प्रदर्शन असरहीन: कांग्रेस

Trinath Mishra

उत्तराखंड: 24 घंटे में 6306 लोग हुए ठीक, सामने आए 2,146 संक्रमित, 81की मौत

pratiyush chaubey