Breaking News featured यूपी

यूपी चुनावी मैदान में पहली बार प्रचार करने उतरेंगी प्रियंका गांधी

PRIYANKA GANDHI यूपी चुनावी मैदान में पहली बार प्रचार करने उतरेंगी प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। प्रियंका गांधी पहली बार पूरे उत्तर प्रदेश में प्रचार करेंगी। अब तक वह केवल सोनिया गांधी और राहुल गांधी के निर्वाचन क्षेत्रों में प्रचार करती रही थीं। मंगलवार को कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की जिसमें प्रियंका गांधी का भी नाम है। बता दें कि प्रियंका गांधी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन में अहम भूमिका निभाई है। ऐसी खबर थी की उन्होंने कई दफा समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव से बात की।

PRIYANKA GANDHI यूपी चुनावी मैदान में पहली बार प्रचार करने उतरेंगी प्रियंका गांधी

चर्चा है कि अखिलेश की पत्नी और सांसद डिंपल यादव और प्रियंका गांधी साथ में प्रचार कर सकती हैं। अब तक प्रियंका गांधी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के क्षेत्रों में ही प्रचार करती रही हैं। यह पहली बार है कांग्रेस ने राज्यभर में चुनाव प्रचार के लिए प्रियंका को जिम्मेदारी दी है।

दरअसल यूपी में कांग्रेस को मजबूत करने की कमान प्रशांक किशोन ने संभाली है तभी से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे प्रियंका चुनावी मैदान की जिम्मेदारी संभाल सकती है। हालांकि इससे पहले भी प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के साथ कई जगह सभाएं की थी और जनता की नब्ज टटोलने की कोशिश की थी लेकिन इस बार प्रियंका को फ्रंट फुट पर बतौर चुनाव प्रचारक उतारा जा रहा है।

 

 

 

Related posts

Tokyo 2020: मीराबाई चानू ने ओलंपिक में जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई

Aditya Mishra

IND vs AUS: आज भारत और ऑस्ट्रेलिया का अंतिम मुकाबला, जानिए कब, कहां और कैसे देखें मैच

Rahul

विप्रो का कैपको पर अधिग्रहण, लंदन स्थित कंपनी कैपको को 145 करोड़ डॉलर में ख़रीदा

Aman Sharma